IPL 2023 GT vs CSK Stats Record: धोनी बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर, पहले मैच में बन सकते हैं ये माइलस्टोन
IPL 2023 CSK vs GT Stats Record: आईपीएल 2023 के रुप में इंडियन प्रीमियर लीग का आज 16वां सीजन शुरू होने जा रहा है जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सीजन का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभालेंगे तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। हालांकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई घुटने की तकलीफ को देखते हुए उनका खेलना अभी 100% पक्का नहीं है, अगर वे खेलते हैं तो वह आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तान के रूप में रिकॉर्ड बना देंगे।
सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे धोनी
मौजूदा सीजन में धोनी (41) के बाद डुप्लेसिस (आरसीबी) का नंबर आता है जो 38 साल के हैं और फिर 37 साल के शिखर धवन (पंजाब किंग्स) का भी नंबर आता है। वही दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार हराया था। पहले मुकाबले में डेविड मिलर ने नाबाद 94 रन बनाए थे और दूसरे मैच में रिद्धिमान साहा ने 67 रनों की पारी खेली थी।
इस मैदान पर गुजरात टाइटंस का पलड़ा है भारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गुजरात की टीम का होम ग्राउंड होगा तो चेन्नई सुपर किंग्स भी पिछले सीजन में दो बार यहां पर खेल चुकी है। गुजरात टाइटंस ने यहां एक ही मुकाबला खेला और उसको जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं सीएसके की टीम इस मैदान पर कोई मुकाबला नहीं जीत पाई थी।
IPL 2023 GT vs CSK 1st Match में बाकी रिकॉर्ड ये बन सकते हैं-
- धोनी आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने से केवल 22 रन दूर हैं और ऐसा करते ही वे 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वे अपने 350 चौके लगाने से भी केवल चार चौके ही दूर हैं।
- हार्दिक पांड्या आईपीएल में 2000 बनाने से 37 रन दूर हैं और 150 चौके लगाने से चार चौके दूर है। इसके अलावा वे अपने T20 क्रिकेट में 150 विकेट लेने से 5 विकेट दूर हैं।
- शुभमन गिल अपने 2000 आईपीएल पूरा करने से 100 रन दूर हैं और इस लीग में 50 छक्के लगाने से 3 छक्के दूर है।
- मोहम्मद शमी अपने 100वें आईपीएल विकेट से केवल एक शिकार दूर है। बेन स्टोक्स अपनी 1000 आईपीएल रन पूरे करने से 80 रन दूर हैं जबकि उनके हमवतन मोईन अली को ऐसा करने के लिए 90 रन चाहिए।
- रवींद्र जडेजा अपने 200 टी20 विकेट पूरे करने से 6 विकेट दूर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
