भारत को धूल चटाने वाले दुनिया के नंबर एक पाक गेंदबाज को बीच मैदान पर पड़ा दौरा
ढाका। मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को बीच मैदान पर दौरा पड़ गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं हसन अली की, अली को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान अस्थमा का दौरा पड़ गया। इसके फौरन बाद वह मैदान से बाहर आ गए। कॉमिला विक्टोरियंस की ओर से खेल रहे हसन अली को दवाइयां दी गईं और वह एक बार फिर से मैदान में अपने मुंह पर मास्क बांधकर उतरे।
बता दें कि ये मैच सिलहट सिक्सर्स के खिलाफ शेरे बांग्लादेश स्टेडियम, मीरपुर में खेला जा रहा था। हालांकि बाद में हसन अली की ही टीम ने जीत दर्ज की। कॉमिला ने मैच में 25 रनों से जीत दर्ज की और वे प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचते हुए नॉकआउट में पहुंच गए हैं। हसन अली ने इस मैच में 35 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
हसन अली इसी साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉपी के दौरान अपने प्रदर्शन के चलते चर्चा में आए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।
भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में हसन अली की आग उगलती हुई गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी को टिकने का मौका नहीं दिया। फाइनल में हसन अली ने 6.3 ओवर में मात्र 19 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके थे। इसमें एक ओवर मैडन था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
