ममता की प्रतिक्रिया से बुला हैरान
कोलकाता, 28 जनवरीः दिग्गज तैराक बुला चौधरी ने इस बात पर आज हैरानी जताई कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें पद्मश्री के लिए चुने जाने की आलोचना की है. बुला ने कहा कि मैंने इस बारे में समाचार सुना है. मैं हैरान हूं कि कोई इस तरह की प्रतिक्रिया कैसे जाहिर कर सकता है.ममता ने बुला को पद्मश्री दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा था कि उनकी तृणमूल कांग्रेस इस अनुभवी तैराक को सिर्फ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की विधायक के तौर पर देखती है. बुला ने कहा कि मुझे माकपा की विधायक होने के नाते यह सम्मान नहीं दिया गया है.
यह सम्मान मुझे तैराकी में मेरी उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया है. मुझे लगता है कि मैंने अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया और यह पुरस्कार मुझे इसी वजह से दिया गया है.
पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर जिले के नंदनपुर से विधायक बुला ने कहा कि राज्य सरकार का इस पुरस्कार से कुछ लेना देना नहीं है. मैं यह सम्मान पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.
बुला 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई की पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन हैं. वह सात समंदर को तैर कर पार करने वाली विश्व की पहली महिला मैराथन तैराक हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications