केलाई ने मुंबई मैराथन मेंं फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता
मुंबई. 20 जनवरी .वार्ता. गत चैंपियन केन्या के जान केलाई ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए आज यहां आयोजित मुंबई मैराथन में एक बार फिर बाजी मार ली
31 वर्षीय केलाई ने अपने पिछले रिकार्ड में सुधार करते हुए 42 किमी लंबी दौड दो घंटा 12 मिनट तीन सेकंड में तय करके बाकी धावकों को काफी पीछे छोड दिया1 उन्होंने पिछले वर्ष यह दूरी 2..12..27 में तय की थी1 यह दौड जीतने पर उन्हें 31 हजार अमरीकी डालर दिए गए
महिला वर्ग में इथियोपिया की मुलु सेबोका ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 2..30..03 के साथ तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया1 वह 2005 और 2006 में भी यहां चैंपियन बनी थीं1 सेबोका को भी बतौर इनाम 31 हजार डालर मिले
भारतीय धावकों में 27 वर्षीय रामसिंह यादव ने 2..18..22 का समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त किया1 यह अब तक किसी भारतीय द्वारा कायम किया गया सर्वश्रेष्ठ समय है1 महिला वर्ग में देवी पशोत्लेमिया ने 3..2..28.06 का समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त किया1 दोनों भारतीय धावकों को प्रत्येक को 2250 डालर मिले
हाफ मैराथन में महिला वर्ग में भारत की कविता राउत और पुरूष वर्ग में सुरेन्द्र सिंह ने नए रिकार्ड कायम करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया
प्रकाश प्रेम लखमी1443जारीवार्ता...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications