For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एफ1 ग्रांड प्री रेस: आज क्‍वालीफाइंग रेस में होगी पोल पोजिशन की जंग

देश के पहले फार्मूला वन रेस का आगाज हो चुका है। बीते कल नोएडा स्थित बुद्व इंटरनेशनल सर्किट में देश में पहली बार 12 टीमों ने देश के पहले रेस ट्रैक पर फर्राटा भरा। इसके बाद आज उसी रेस ट्रैक पर क्‍वालीफाइंग रेस के लिए टीमें एक बार फिर से फर्राटा भरेंगी। आज सभी टीम के चालक पोल पोजिशन के लिए इस जंग में उतरेंगे। सभी खिलाड़ीयों की इच्‍छा होगी की वो सबसे पहले अपना लैप पूरा कर लें।

आपको बता दें कि पोल पोजिशन का मतलब होता है कि, जो खिलाड़ी क्‍वालीफाइंग रेस में सबसे पहले लैप को पूरा करता है। उसे पोल पोजिशन का तमगा मिलता है। इस पोजिशन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि, उक्‍त खिलाड़ी अगले दिन फाइनल रेस के दौरान पहले स्‍थान से अपनी रेस शुरू कर सकता है। इस क्‍वालीफाइंग रेस की की जंग एक घंटे तक चलती है, और इस रेस को तीन बराबर भागों में बांटा गया होता है।

मतलब यह कि, यह रेस तीन सेशन में बंटी होती है। हर सेशन 20 मिनट का होता है। गौरतलब हो कि यह क्‍लालीफाइंग रेस आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आपको बता दें कि इस रेस के दौरान सभी चालको की नजर पोल पोजिशन पर ही होगी। क्‍योंकि इस रफ्तार की इस जंग का विजेता बनने के लिए पोल पोजिशन को हासिल करना सभी के लिए बहुत‍ ही महत्‍वपूर्ण होता है, और इसे पाने के लिए सभी चालक बेहद ही बेताब है।

आपको बता दें कि पोल पोजिशन ह‍ासिल करने वाले चालक के फाइनल रेस में जितने के सबसे ज्‍यादा मौके होते है। बीते कल इसी रेस ट्रैक पर सभी चालकों ने बेहद ही शानदार तरीके इस रेस में हिस्‍सा लिया। पहले दिन के अभ्‍यास रेस के दौरान रेस ट्रैक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त भी हो गई। इसी के साथ हैमिलटन और पेरेज को ग्रिड पेनल्‍टी का भी सामना करना पड़ा। इसके अलांवा आयोजक मंडल के लिए सबसे शर्मनाक मामला हुआ जब रेस ट्रैक पर एक आवारा कुत्‍ता घुस आया और अभ्‍यास रेस 5 मिनट के बाधित हो गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+