आज के मैच में ग्रैम स्मिथ के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली
पुणे। टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में आज के मैच में अगर एक बार फिर से उनका बल्ला बोलता है तो वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर कोहली आज के मैच में 41 रनों की पारी खेलते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड स्मिथ के नाम है, ऐसे में अगर कोहली 41 रनों की पारी खेलते हैं तो वह स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कोहली ने बतौर कप्तान 93 वनडे मैचों में 5376 रन बनाए हैं। जबकि स्टीव स्मिथ ने बतौर कप्तान 150 मैच में 5416 रन बनाए हैं।

नाम कर सकते हैं ये रिकॉर्ड
वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। बतौर कप्तान पोंटिंग ने 234 मैचों में 8497 रन बनाए हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 200 मैचों में 6641 रन बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा तीसरे व चौथे पायदान पर हैं। इसके अलावा कप्तान कोहली अगर आज के मैच में शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के भारत में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे। सचिन तेंदुलकर ने भारत में खेलते हुए 20 शतक लगाए हैं। जबकि कोहली ने 19 शतक लगाए हैं। यही नहीं अगर आज कोहली शतक लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कोहली-पोंटिंग के नाम 41 शतक
फिलहाल विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 शतक हैं। लिहाजा अगर कोहली एक शतक और लगाते हैं तो वह पोटिंग के रिकॉर्ड को पार कर जाएंग। दोनों ही खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में 21 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने अपना आखिरी वनडे शतक 8 मार्च 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से कोहली एक भी शतक वनडे क्रिकेट में नहीं लगा पाए हैं।

लगातार तीसरी सीरीज जीत पर नजर
पुणे के मैदान में अगर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने यहां कुल 5 वनडे मैच खेले हैं, इसमे उन्होंने 2 शतक लगाए हैं। इंग्लैड के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा। मैच में जीत के साथ ही भारत लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। पहले वनडे में जीत के साथ भारत पहले ही सीरीजी में 1-0 से आगे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
