T-20 : इंग्लैंड ने आसानी से जीता मैच, भारत को 8 विकेट से हराया
अहमदाबाद। इग्लैंड क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत के खिलाफ पहले मैच में 8 विकेट रहते आसान जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ मेहमान टीम ने 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरूआत जीत के साथ की। भारत ने 7 विकेट खोकर 125 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ओपनर जेसन राॅय ने 32 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 24 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। डेविड मालन नाबाद 24 और जोनी बेयरस्टो 26 रन बनाकर नाबाद रहे। युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला। अब सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 14 मार्च को खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखरते नजर आए। सिर्फ श्रेयस अय्यर ही जबरदस्त खेल दिखा सके, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत भारत ने 7 विकेट खोकर इंग्लैंड के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद, मार्क वुड, क्रिस जोर्डन, बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए। ओपनर केएल राहुल दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर के हाथों बोल्ड हुए। वह एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली 5 गेंदों में बिना खाता खोले आदिल राशिद की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन भी 4 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए।
वहीं क्रीज पर टिक चुके रिषभ पंत भी 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट होकर भारत को चाैथा झटका दे गए। उन्होंने 21 रन बनाए जो बेन स्टोक्स का शिकार बने। इसके बाद टीम को पांचवां झटका 102 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। पांड्या 21 गेंदों में 19 रन बना सके। उनके पवेलियन लाैटने के बाद 7वें नंबर पर आए शार्दुल ठाकुर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 3 जबकि अक्षर पटेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (W), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (W), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (C), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
