ENG vs WI: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लिश खिलाड़ियों ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए कैरिबियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। वेस्टइंडीज की टीम के पास 1982 के बाद पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाये।
वहीं कैरिबियाई टीम इस पारी में अच्छे से शुरुआत नहीं कर पाई और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 137 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की पारी ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-2 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अफने नाम कर लिया है।
और पढ़ें: आईपीएल में खिलाड़ियों को भेजने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान, जानें क्या कहा
जेम्स एंडरसन ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 2 विकेट हासिल करके वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं। जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 87वां विकेट हासिल कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 5 देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं।
जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ 110 विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ 63 विकेट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 विकेट, श्रीलंका के खिलाफ 52 विकेट और वेस्टइंडीज के खिलाफ 87 विकेट चटकाये हैं। वह इन देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।
और पढ़ें: 30 खिलाड़ियों ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को की नस्लवाद की शिकायत, CSA ने लिया बड़ा फैसला
वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 7 विकेट और न्यूजीलैंड के खिलाफ 66 विकेट हासिल किये हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इयान बॉथम ने सबसे ज्यादा 148 विकेट हासिल किये है तो बांग्लादेश के खिलाफ होगार्ड ने 23 विकेट तो वहीं गॉफ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 विकेट हासिल किये हैं।
गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 137 रन बना लिये हैं। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी 232 रनों से पीछे चल रही है जबकि फॉलो ऑन बचाने के लिये उसे 32 रनों की और दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
