नई दिल्ली: दुनिया में मानव सीमाओं की हद क्या है, इसका अभी तक पता नहीं लग सका है। अपने जुनून और लगातार अभ्यास के चलते इंसान हर बार अपनी सीमाओं को दायरा बढ़ाने की कोशिश करता है। कई बार वह सफल होकर दुनिया के सामने एक बड़ी लकीर खींच देता है और कई बार उसको असफलता हाथ लगती है। कुछ मौकों पर तो उसको इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। दुनिया की सबसे तेज चार पहिया वाहन रेसर मानी जाने वाली अमेरिकी जेसी कॉम्ब्स को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के चक्कर में जेसी कॉम्ब्स एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी है। जेसी कॉम्ब्स की जेट कार मंगलवार को अलवॉर्ड रेगिस्तान में क्रैश हो गई और जेसी कॉम्ब्स को मृत घोषित कर दिया गया।
जेसी कॉम्ब्स 39 साल की थीं और 2013 में उन्होंने दुनिया की सबसे तेज महिला होने का खिताब अपने नाम किया था। तब उन्होंने 641 KM प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की थी और इसी रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास में उनको बुरी तरह क्रैश का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कॉम्ब्स ने 483 मील प्रति घंटा की भी रफ्तार निकाली थी लेकिन तब कुछ मैकेनिकल समस्या होने के कारण यह रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं हो सका। मंगलवार को वह इससे भी अच्छा करने की कोशिश कर रही थी।
कॉम्बस, जिन्होंने हॉट-रॉड कारों के निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया, उन्हें ओवरऑलीन ', ट्रक यू, मिथबस्टर्स और ऑल गर्ल्स गैराज सहित कई ऑटो शो में टेलीविजन पर देखा गया। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके दोस्त टीममेट टेरी मैडेन ने कहा दुर्भाग्य से हमने एक भयावह दुर्घटना में कल उसे खो दिया, मैं वहां पहली बार आई थी और मुझे विश्वास है कि हमने उसे बचाने के लिए मानवीय रूप से सब कुछ किया है।