जीरो पर आउट हुए धोनी तो सुनील गावस्कर ने दी खास सलाह
नई दिल्ली। आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया और खाता खोले बिना ही वह पवेलियन लौट गए। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 189 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ के 77 रन और शिखर धवन की 85 रन की पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने इस मैच 20 ओवर से पहले ही 18.4 जीत लिया।
दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए
महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट में वापसी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पहले ही मैच में महज 2 गेंद खेलकर धोनी आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है, ऐसे में चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने के लिए धोनी को एक बार फिर से ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी दम दिखाना होगा। दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने धोनी को सुझाव दिया है कि अब उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए थोड़ा उपर क्रम पर आना चाहिए।
धोनी सोचते हैं कि वो 3-4 ओवर के लिए हैं
सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझए लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक दिक्कत है, अब धोनी को अधिक गेंदों का सामना करना चाहिए और उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए। वो निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, धोनी सोचते हैं कि उन्हें आखिर के सिर्फ 3-4 ओवर खेलने चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें टीम को थोड़ा गाइड करने की जरूरत है। उनके पास युवा खिलाड़ियों की टीम है। लिहाजा उन्हें नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए और टीम को गाइड करना चाहिए।
ऊपर आना ही चाहिए
धोनी बहुत नीचे बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, लिहाजा उन्हें ऊपर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए ताकि वह चीजों को नियंत्रित कर सके, वो दूसरी गेंद पर आउट हो गए, ये किसी के भी साथ हो सकता है। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आना ही होगा, या तो नंबर 6 या पांच पर वो आ सकते हैं। बता दें कि सीएसके का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को वानखेड़े में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
