अपने ही जाल में फंसे हेडन . सी ए के आयुक्त करेंगे सुनवाई
मेलबोर्न 27 फरवरी .वार्ता. क्रिकेट आस्ट्रेलिया .सी ए. ने भारत के आफ स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अपने बल्लेबाज मैथ्यू हेडन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है1 सी ए ने आज यहां जारी बयान में बताया कि हेडन पर आचार संहिता के नियम नौ के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है1 यह नियम खिलाडियों को गलत टिप्पणी करने से रोकता है1 सी ए के आचार संहिता के आयुक्त अब इस मामले की सुनवाई करेंगे
इससे पहले सी ए ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बी सी सी आई. को आश्वासन दिया था कि हरभजन के खिलाफ हेडन की टिप्पणी की वह जांच करेगा
हेडन और हरभजन त्रिकोणीय शृंखला के 24 फरवरी को सिडनी में खेले गए मैच के दौरान आपस में भिड गए थे1 भारतीय टीम ने बाद में शिकायत की कि हेडन ने हरभजन को पागल .मैड ब्वाय. कहा था1 लेकिन हेडन ने सफाई दी कि उन्होंने वास्तव में इस आफ स्पिनर को बदमिजाज. बैड ब्वाय . कहा था1 संपादक.. कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें1 पार्थिव राज जगबीर1550वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications