IPL 2021: 7 साल बाद IPL में वापसी के बाद जानिए क्या कहा चेतेश्वर पुजारा ने, बेटी संग साझा किया वीडियो
IPL 2021: टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आईपीएल में अपनी वापसी कर रहे हैं। आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल में अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही है। बता दें कि नीलामी में जब चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई की टीम ने खरीदा तो पूरे हॉल में तालियों के साथ सभी ने पुजारा का स्वागत किया।
चेतेश्वर पुजारा का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है जिसमे पुजारा अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो संदेश के जरिए पुजारा कहते हैं, यह आईपीएल में वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से येलो जर्सी में खेलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैं एक बार फिर से धोनी भाई के साथ खेलूंगा, जब मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था तो धोनी भाई मेरे कप्तान थे, माही भाई के नेतृत्व में खेलने के मेरी काफी अच्छी यादें हैं, एक बार फिर से उनके साथ खेलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
बाजार ने कहा कि आईपीएल की बात करूं तो मुझे लगता है यह खेल बिल्कुल अलग है और इसके लिए बिल्कुल अलग सोच की जरूरत होती है। टेस्ट फॉर्मेट से आईपीएल में आने के लिए आपको जितना जल्दी हो सके अपने गियर बदलने होते हैं, लिहाजा मुझे लगता है कि यह मानसिक सोच में बदलाव का खेल है। अच्छी तैयारी के साथ मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं आईपीएल में अच्छा करूंगा। बता दें कि 33 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक कुल 30 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने सिर्फ 390 रन बनाए हैं और उनके नाम एक अर्धशतक भी है। आखिरी बार चेतेश्वर पुजारा 2014 के आईपीएल में नजर आए थे
A cute yellovely message from the legend of Che Pu to make your day super! @cheteshwar1 💛💛#WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/eZZ4CXDevA
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 19, 2021
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
