India Vs England: स्टुअर्ट ब्रॉड ने माना, दूसरा टेस्ट हम पिच नहीं बल्कि खराब खेल की वजह से हारे
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक के मैदान में खेला गया था और इस मैदान की पिच को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने इस पिच पर सवाल खड़ा करते हुए इसे टेस्ट मैच के लायक नहीं बताया था जबकि एक दूसरा पक्ष ऐसा भी था जिसने पिच में कोई खामी नहीं बताई। चेपक की पिच को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बात को स्वीकार किया है कि चेपक की पिच में कोई दिक्कत नहीं थी बल्कि हम मैच में अच्छा नहीं खेले।
हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया
ब्रॉड ने कहा कि हम मैच में अच्छा नहीं खेले, चेन्नई की पिच पर हमारी क्षमता में कमी थी और हम नहीं चाहते कि खुद को बहुत ज्यादा इस मैच की वजह से निराश करें, मैच में भारत की टीम ने अच्छा खेल दिखाया था। यह ऐसी पिच थी जिसपर टॉस बहुत अहम था, कुछ ऐसा ही जैसे पहले मैच में था। अगर आप टॉस हारते हैं तो आपको अपने जीवन का सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होता तभी आप मैच जीत सकते हैं, भारत ने हमे इस मैच में कोई मौका नहीं दिया।
घरेलू पिच का लाभ लेना गलत नहीं
तेज गेंदबाज ने कहा कि हमारे नजरिए से दूसरे टेस्ट मैच की पिच की आलोचना नहीं है, घरेलू मैदान पर कुछ ऐसे ही मेजबान टीम को मदद मिलती है और आपको यह पूरा अधिकार है कि आप इसका लाभ उठाएं। भारत की टीम ने हमसे अच्छा खेल दिखाया, वो काफी क्षमतावान खिलाड़ी हैं जबकि वो पिच हमारे लिए बिल्कुल अलग थी। यह कुछ ऐसा ही है जैसे हमने 2018 में लॉर्ड्स में भारत को हराया था। गेंद स्विंग कर रही थी, जब हम बल्लेबाज कर रहे थो यह पिच अलग थी और जब भारत बैटिंग कर रहा था को पिच अलग दिख रही थी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमने 30 साल ऐसी जगह पर खेला है जहां पर गेंद हवा में स्विंग करती है। भारत 107 और 130 पर ऑलआउट हो गया था और हम एक इनिंग से मैच जीते थे ।
भारत ने काफी अच्छा खेला
घरेलू मैदान में मेजबान टीम को अलग-अलग तरह से मदद मिलती है। जब दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका घरेलू पिच पर खेलते हैं तो इसके बारे में बहुत बात नहीं होती है। ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच अक्सर गाबा में खेला जाता है क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया को मदद करती है। दुनियाभर में स्वदेशी जमीन पर खेलने को कुछ अपने फायदे होते हैं, लेकिन दूसरा टेस्ट मैच हमारे लिए एक तीखा सबक है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और हमे इस बात की तारीफ करनी होगी कि भारत ने काफी अच्छा खेल दिखाया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
