SRH vs DC : हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 11वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 4 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली 7 विकेट खोकर 147 रन बना सकी और हैदराबाद ने 15 रन से मैच जीत लिया।
यह हैदराबाद की पहली जीत रही। इससे पहले हुए 2 मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह तीन मैचों में पहली हार रही। दिल्ली अब +0.483 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर आ चुकी है।
डेविड वार्नर ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। जबकि उनके साथ ओपनिंग करने आए जोनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 53 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मनीष पांडे 3 रन ही बना सके। चाैथे नंबर पर आए केन विलियमसन ने 26 गेंदों में 41 रन बनाए। अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए।
दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में पृथ्वी शाॅ 2 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन ने 31 गेंदों में 34 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17 रन बनाए। रिषभ पंत एक बार फिर छाप नहीं छोड़ सके। उनके पास माैका था टीम को मैच जितवाने का लेकिन वो 27 गेंदों में 28 रन ही बना सके। वहीं शिमरोन हेटमायर ने 21 रन बनाए। राशिद खान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर ने 2, जबकि खलील अहमद, टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिया।
ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (w), श्रेयस अय्यर (c), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, एनरिच नॉर्टजे
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (डब्ल्यू), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
