IND vs SA केपटाउन टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 28/3, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी 286
केप टाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। पूरे साल (2017) एक भी सीरीज न हारने वाले टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती है। मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया और नंबर दो दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। घरेलू पिचों पर बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाने वाली टीम इंडिया को अफ्रीका में एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है।
LIVE Cricket Score:
- पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 28/3
- पुजारा 5 रन और रोहित शर्मा 0 पर खेल रहे हैं
- लड़खड़ाई भारतीय टीम, कप्तान कोहली के रुप में भारत का तीसरा विकेट गिरा
- 5वें भारत का दूसरा विकेट गिरा, शिखर धवन 16 रन बना आउट
- भारतीय टीम को चौथे ही ओवर में लगा पहला झटका, मुरली विजय सिर्फ एक रन बनाकर आउट
- 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम, मुरली विजय और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे
- पहली पारी में 286 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, भुवनेश्वर ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके
- मैच के 70वें ओवर में अश्विन को मिली पहली सफलता, रबादा को किया आउट
- टीम इंडिया को आठवीं सफलता, केशव महराज को आर अश्विन ने किया रनआउट
- चाय काल तक दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट गिर, भारत की पकड़ मजबूत
- मोहम्मद शमी को पहली सफलता, दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका, फिलेंडर आउट
- भुवनेश्वर को चौथी सफलता, दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा
- हार्दिक पांड्या ने झटका फैफ डुप्लेसिस का विकेट, दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा
- लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, बुमराह ने डिविलियर्स 65 रन पर किया आउट
- लंच तक (26 ओवर के बाद) दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 107/3, डिविलियर्स ने जड़ी फिफ्टी
- डिविलियर्स ने जड़ी फिफ्टी, 100 के करीब दक्षिण अफ्रीका
- डिविलियर्स की शानदार बैटिंग से संभला दक्षिण अफ्रीका, 18 ओवर के बाद स्कोर 69/3
- दक्षिण अफ्रीका की हालत खस्ता, भुवनेश्वर ने झटका तीसरा विकेट, अमला आउट
- भुवनेश्वर कुमार ने अफ्रीका को दिया दूसरा झटका, मार्कराम 5 रन बनाकर आउट
- भुवनेश्वर कुमार ने खेल शुरू होते ही भारत को पहली सफलता दिला दी। पिछले साल के टॉप रन स्कोरर रहे डीन एल्गर को भुवी ने 0 पर आुट कर पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती!
- भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह डेब्यू कर रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा आर अश्विन इकलौते स्पिन गेंदबाज होंगे।
- भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, वृध्दिमान साहा (कीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बूमराह।
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (कीपर), वेर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, मॉर्न मॉर्केल।
Proud moment for @Jaspritbumrah93 as he receives his Test cap from #TeamIndia Skipper @imVkohli #FreedomSeries #SAvIND pic.twitter.com/H7s4w8gSmh
— BCCI (@BCCI) January 5, 2018
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज साल 1992 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेली थी। उस दौरे पर भारत को साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से शिकस्त दी थी। इस सीरीज को मिलाकर भारत कुल साउथ अफ्रीका में कुल छह टेस्ट सीरीज खेल चुका है। जिसमें पांच में हार मिली और 1 ड्रॉ रही।
आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक टीम इंडिया के कुल पांच कप्तान दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके है, लेकिन वह टेस्ट सीरीज जीतने में कामियाब नहीं हुए। हालांकि धोनी की कप्तानी में साल 2010 में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी। अब विराट कोहली पर टीम को पहली सीरीज जिताने का दारोमदार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
