Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आर अश्विन को ODI में वापस लाइए, ब्रैड हॉग ने गिनाए दिग्गज स्पिनर को लेने के फायदे

नई दिल्लीः आस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के सफेद गेंद गेम खेलने की पैरवी की है। रविचंद्रन अश्विन पिछले कई सालों से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ बने हुए हैं लेकिन उनको T20 इंटरनेशनल और ओडीआई मैचों में नहीं खिलाया जाता है।

ब्रेड हॉग का यह कहना है कि अनुभवी भारतीय स्पिनर को सफेद गेंद क्रिकेट में खिलाने से बैटिंग डेप्थ को भी फायदा मिलता है। आपको बता दें रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक 111 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 46 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन कई सालों से वे केवल टेस्ट क्रिकेट का ही हिस्सा है। फिलहाल वह 77 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

रेड बॉल क्रिकेट में हाल ही में इंटरनेशनल लेवल पर 400 विकेट लेने वाले अश्विन का आखिरी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला जून 2017 में आया था।

34 साल के अश्विन ने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने हैं। टेस्ट के बाद दोनों टीमों को आपस में पांच और तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

ट्विटर पर एक सवाल का जवाब देते हुए हॉग ने कहा कि अश्विन को 50 ओवर फॉर्मेट में भारतीय टीम में लिया जाना एक अच्छी बात होगी। उन्होंने रिप्लाई देते हुए कहा-

"मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन विकल्प होगा। अश्विन आपको बैटिंग में काफी गहराई देते हैं जिससे कि आपके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अधिक आक्रामक होकर होकर खेल सकते हैं। और इसके अलावा वह गेंद के साथ विकेट टेकिंग ऑप्शन तो है ही। अश्विन इकोनॉमिकल गेंदबाजी भी करते हैं। उनको वापस लाइए।"

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार को अहमदाबाद में होगा। फिलहाल भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 11:08 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+