Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Tokyo 2020: टोक्यो पहुंचने पर चेक रिपब्लिक टीम में मिला कोरोना का एक मामला

नई दिल्लीः पिछले साल ओलंपिक कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था और इस साल भी यह कोरोनावायरस के बीच हो रहा है। टोक्यो में लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। कल एक मामला ओलंपिक विलेज में पकड़ा गया। यह सब चीजें ओलंपिक को लेकर कोरोना की चुनौतियां बढ़ा रही हैं। खेल शुरू होने में चंद दिन बाकी हैं और अब चेक ओलंपिक टीम के एक अनाम स्टाफ सदस्य ने टोक्यो में उतरने के बाद कोविड -19 का पॉजिटिव टेस्ट पाया है।

इस बारे में चेक ओलंपिक टीम के हेड मार्टिन डॉकटर ने कहा, "दुर्भाग्य से, सभी उपायों के बावजूद हम इस स्थिति से बच नहीं सके।"

"टीम के अन्य सभी सदस्यों का टेस्ट नेगेटिव आया है और सभी एथलीट ओलंपिक गांव में ठीक हैं।"

स्टाफ सदस्य का हवाई अड्डे पर एक एंटीजन टेस्ट कराया गया था और बाद में पीसीआर विश्लेषण द्वारा इंफेक्शन की पुष्टि की गई थी। हालांकि इस व्यक्ति में भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, वह वर्तमान में आइसोलेट है। साथ ही वे लोग भी आइसोलेट हैं जो विमान में उसके आसपास थे।

इससे पहले आयोजकों ने कहा था कि उन्होंने उद्घाटन समारोह से छह दिन पहले शनिवार को ओलंपिक गांव में पहला कोविड -19 मामला दर्ज किया था। इस मामले के साथ ही ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामलों की संख्या 14 हो गई थी और इन खेलों के बिल्कुल सुरक्षित तरीके से होने पर शक पैदा होने लगा है।

भारत समेत कई देशों के एथलीट टोक्यो में आने शुरू हो चुके हैं। भारत ने शनिवार रात को ही पहला बैच टोक्यो के लिए रवाना किया जिसमें 88 सदस्य थे। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 7:55 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+