For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'फ़ेनेल टेस्ट' में कलमाडी पास

By Staff
राष्ट्रमंडल खेल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष माइक फ़ेनेल ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार की रिपोर्टें चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसकी जाँच करानी चाहिए.

हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बारे में कोई शक़ नहीं कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल होंगे. फ़ेनेल ने कहा, "सभी रिपोर्टें हमारे लिए चिंता का विषय है और हमने इन्हें गंभीरता से लिया है. भारत सरकार इसकी जाँच कर रही है और हमें उन पर भरोसा है."

दिल्ली में तीन अक्तूबर से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी का जायज़ा लेने आए माइक फ़ेनेल ने कहा कि वे तैयारी से संतुष्ट हैं, हालाँकि उन्होंने स्वीकार किया कि कई जगह काम बाक़ी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी तैयारी समय से पूरी हो जाएगी.

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और अन्य अधिकारियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में फ़ेनेल ने विस्तार से राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर मीडिया को जानकारी दी.

उन्होंने दो दिनों के अंदर सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया. फ़ेनेल ने कहा, "मैंने सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया है. तैयारी काफ़ी अच्छी है. लेकिन कई जगह काम बाक़ी है. मुझे उम्मीद है कि समय रहते ये काम भी पूरा हो जाएगा."

फ़ेनेल ने खेल गाँव की स्थिति पर संतोष तो जताया लेकिन कहा कि वहाँ भी काम बाक़ी है. फ़ेनेल ने कहा, "खेल गाँव में फ़िनिशिंग का काम बेहतर हो सकता था, लेकिन जो हुआ है वो भी अच्छा है."

उन्होंने जल निकासी, साफ़-सफ़ाई पर ज़ोर दिया और कहा कि सिर्फ़ अच्छी इमारत बनाने भर से काम नहीं चलता, अच्छा प्रबंधन भी आवश्यक है. माइक फ़ेनेल ने ये भी माना कि दिल्ली में ट्रैफ़िक की समस्या है. उन्होंने मीडिया से अपील की कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जो अलग लेन बन रहा है, उसके बारे में वे जनता को जागरुक बनाएँ.

उन्होंने खिलाड़ियों के लिए यातायात व्यवस्था पर भी चिंता तो जताई लेकिन ये भी कहा कि समय पर ख़ास बसों की व्यवस्था होने की उम्मीद है. माइक फ़ेनेल ने कहा कि वे इस भरोसे के साथ दिल्ली से जा रहे हैं कि तैयारी ठोस है और जो काम बाक़ी है, उसमें अच्छी प्रगति होगी.

माइक फ़ेनेल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे ज़्यादा ख़ुशी जताई और कहा, "मैं काफ़ी ख़ुश हूँ कि सुरक्षा व्यवस्था टॉप क्लास की है. हमने जुलाई में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी और रिपोर्ट काफ़ी अच्छी आई है."

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्राइवेट सुरक्षा सलाहकार की सेवाएँ ली गई हैं और पूरे खेल के दौरान ये लोग सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखेंगे. इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने माइक फ़ेनेल और राष्ट्रमंडल खेल फ़ेडरेशन की ओर से मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि उनके पर नहीं कतरे गए हैं.

उन्होंने कहा कि माइक फ़ेनेल ने सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि खेल बेहतर होंगे. कलमाडी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी अधिकारी उनके अनुरोध पर समन्वय के लिए आए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+