टिम पेन के बाद ये 3 खिलाड़ी हैं, जो बन सकते हैं टेस्ट टीम के कप्तान
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। उनके क्रिकेटरों का मीडिया के सामने आंसू बहाने का काम फिर देखने को मिला। साल 2018 में जब डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्राॅफ्ट स्पाॅट फिक्सिंग में फंसे थे तो वह मीडिया के सामने आंसू बहाकर माफी मांगते हुए दिखे। अब टिम पेन ने आंसू बहाए हैं, लेकिन उनका मामला अलग है। टिम पेन पर एक महिला को अश्लील मैसेज व तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है जिसके बाद खिलाड़ी ने मीडिया के सामने आंसू बहाते हुए ना सिर्फ फैंस और पत्नी से माफी मांगी, बल्कि टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। अब ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी काैन संभालेगा, यह बड़ा सवाल है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी हैं जो पेन का स्थान लेने के दावेदार हैं। काैन हैं वे खिलाड़ी, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- टिम पेन का विवादों से पुराना नाता, भारतीय खिलाड़ियों से भी भिड़ चुके हैं

1. मार्नस लाबुछाने
यह भी अभी युवा हैं। लाबुछाने की उम्र 27 साल है जो टिम पेन की जगह लेने की रेस में हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी बल्लेबाजी से सबको बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने जब से अपने करियर की शुरुआत की है तब से वह लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। लाबुछाने अभी तक खेले 18 मैचों में 60.81 की शानदार एवरेज के साथ 1885 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक व 2 दोहरे शतक शामिल हैं।

2. पैट कमिंस
ये खिलाड़ी इस समय उप-कप्तान हैं। वह टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने की रेस में सबसे आगे हैं। कमिंस अभी 28 साल के हैं। उनके पास काफी क्रिकेट करियर पड़ा हुआ है। अगर कमिंस को टेस्ट की कप्तानी मिलती है तो वह टीम के लिए लंबी रेसके घोड़े साबित हो सकते हैं। इस तेज गेंदबाज के पास 34 टेस्ट खेलने का अनुभव है, जिसमें उनके नाम 164 विकेट दर्ज हैं।

3. स्टीव स्मिथ
स्मिथ के पास कप्तानी करने का अनुभव बहुत ज्यादा है। 2018 से पहले वह टीम के कप्तान थे, लेकिन बाॅल टेंपरिंग केस में फंसने के बाद उनपर 1 साल का बैन लगा था। जब 2019 में उनकी वापसी हुई तो वह कप्तानी संभालने के लिए राजी नहीं हुए। हालांकि पूर्व दिग्गजों का मानना है कि अब स्मिथ को फिर से टीम की कप्तानी संभाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर स्मिथ को टेस्ट की कप्तानी मिलती है तो हैरानी वाली बात नहीं होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
