Tokyo Olympics : सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में बनाई जगह
टोक्यो। निशानेबाजी में भारत की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। सौरभ चौधरी ने जबरदस्त प्रदर्शन से 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। सौरभ ने 6 सीरीज में कुल 586 का स्कोर किया। सौरभ ने सीरीज दर सीरीज 95, 98, 98, 100, 98, 97 का स्कोर कर फाइनल में जगह बनाई है। इसी के साथ भारत की पदक की उम्मीदों को साैरभ ने बढ़ा दिया है। हालांकि साैरभ को चीन के झांग वोबेन से कड़ी चुनौती मिली।
आखिरी समय तक इन दोनों के बीच पहले और दूसरे स्थान पर जगह बनाने की रेस चलती रही, हालांकि अंत में भारतीय निशानेबाज साैरभ चाैधरी बाजी मार गए। वहीं झांग दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ने बराबर 586 अंक बनाए, लेकिन 18 बुल्स आई के कारण झांग दूसरे नंबर पर रहे। जर्मनी के रेइट्ज क्रिस्टियन से इन दोनों खिलाड़ियों को शुरू में अच्छी चुनौती मिली लेकिन वह इन दोनों को पीछे नहीं कर पाए और तीसरे स्थान पर रहे।
इनके अलावा क्वालिफाई करने वाले जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज (584), यूक्रेन के पावलो कोरोस्ताइलोव (581), ईरान के जावेद (580), कोरिया के किम मोसे (579), चीन के पांग वेई ( 578) और सर्बिया के दामिर माइक्सी (578) हैं।भारत के लिए झटका देने वाली बात यह रही कि उनके दूसरे निशानेबाज अभिषेक वर्मा का क्वालिफाई नहीं कर पाए। वह एक समय 6वें नंबर पर थे, लेकिन आखिर में 575 के स्कोर से 17वें नंबर पर रहे।
बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला निशानेबाजों ने अपना खेल दिखाया, लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईंष महिलाओं की 10 मी. एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की इलावेनिल और अपूर्वी चंदेला कमाल नहीं दिखा सकीं। इन दोनों में से कोई भी भारतीय शूटर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
