नताशा ने प्रेग्नेंसी में शेयर की 'विटामिन सी' की खुराक लेते हुए बोल्ड तस्वीर
नई दिल्ली: नताशा स्टैंकोविक और हार्दिक पांड्या इस साल जनवरी में सगाई कर चुके हैं और हाल ही में हमें एक और खुश खबर मिली कि नताशा गर्भवती हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। यह लॉकडाउन के दौरान उनके सभी प्रशंसकों के लिए सबसे अच्छा आश्चर्य रहा है। नताशा भी इस दौर को काफी पसंद कर रही हैं और अपने प्रेग्नेंसी के दिनों का लुत्फ उठाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहीं हैं।

प्रेग्नेंसी का लुत्फ उठा रहीं हैं नताशा-
हाल ही में नताशा ने कुछ और तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें हार्दिक पांड्या ने उन्हें गुलाब का खूबसूरत गुलदस्ता भेंट किया। इन तस्वीरों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि हार्दिक, नताशा का खूब ख्याल रख रहे हैं और ये जोड़ा आपस में कपल गोल को शिद्दत से निभा रहा है। हार्दिक ने नताशा का दिल खुश करने के लिए उनको कई गुलाबों से सजे गुलदस्ते दिए हैं। नताशा ने भी हार्दिक से मिले इन खूबसूरत तोहफों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कहा है- तुम हमेशा मेरे रहोगे। इन फोटो में आप खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं जिनमें लाल और पीले गुलाब हैं।
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्रिस गेल

शेयर की समुद्र किनारे धूप सेकती हुई फोटो-
इसी बीच नताशा ने धूप सेकते हुए समुद्र के किनारे अपनी एक बोल्ड फोटो भी शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि उनको विटामिन सी की अच्छी खुराक की जरूरत है।
फोटो में नताशा को समुद्र किनारे की रेत पर ब्लैक बिकनी में लेटे हुए दिखाया गया है। यह तस्वीर काफी बोल्ड है जिसके लिए नताशा जानी जाती हैं।

होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग भी हो चुकी हैं शुरू-
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी मंगेतर नताशा स्टानकोविक इस समय अपने होने वाले बच्चे के आगमन का इन्तजार कर रहे हैं और उन्होंने उसके लिए शॉपिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नन्हे मेहमान के लिए हार्दिक कितने उत्सुक हैं उसकी बानगी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पोस्ट के जरिए दिखाई है जहां वे एक सॉफ्ट टॉय के लिए सोते हुए नजर आ रहे हैं।
हार्दिक ने इस दौरान लिखा- 'सो नहीं रहा हूं बस चेक कर रहा हूं कि हमारे बच्चे के लिए यह खिलौना सही होगा कि नहीं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
