IND vs SL: तीन प्लेयर्स जो 3rd ODI में जीत सकते हैं मैन ऑफ द मैच
कोलंबोः भारतीय टीम ने श्रीलंका में वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से पहले ही अजेय बढ़त ले ली है और अब वे तीसरे मुकाबले के लिए खेलने उतरेंगे जहां कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह मैच आज यानी 23 जुलाई से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। पृथ्वी शॉ पहले मैच में मैन ऑफ द मैच थे और दीपक चाहर ने दूसरे मैच में गजब का योगदान दिया। भारत चाहेगा कि कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाए और बाकी जो बैंच पर खिलाड़ी हैं वहां से कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जाए।
आइए देखते हैं इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच कौन बन सकता है।
1. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पंड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उनकी गेंदबाजी काफी खराब रही है जबकि बल्लेबाजी में अभी लय हासिल करनी बाकी है और ऑलराउंडर के तौर पर वे एक निराशाजनक पैकेज लग रहे हैं।
लेकिन हम जानते हैं हार्दिक पंड्या क्या काबिलियत रखते हैं और उनके लिए एक ही मैच में वापसी करते हुए खेल का रुख पलटना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ श्रंखला में गजब का प्रदर्शन किया हुआ है। अगर भुवनेश्वर कुमार दीपक चाहर को रेस्ट दिया जाता है तो ऑलराउंडर को बॉलिंग करने का भी पूरा मौका मिल जाएगा।
2. धनंजय डे सिल्वा
अगर भारत हार्दिक पांड्या से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता है तो श्रीलंका भी अपने खिलाड़ी धनंजय डे सिल्वा से अच्छे प्रदर्शन की आशा रखता है। धनंजय अपनी टीम के उप कप्तान हैं और उन्होंने दोनों ही बार अपने विकेट अभी तक फेंके हैं।
वे औसत से नीचे हैं। टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं और सम्मान के लिए खेलने में अभी भी बहुत गर्व हासिल किया जा सकता है। 29 वर्षीय खिलाड़ी भी कोलंबो में देखने वाले व्यक्ति हो सकते हैं।
1. शिखर धवन
भारतीय कप्तान शिखर सीरीज में लीडिंग रन स्कोरर हैं और शानदार फॉर्म में लग रहे हैं। वे तेज खेल नहीं दिखा रहे हैं लेकिन वह बाकी युवाओं को तेज खेलने का मौका दे रहे हैं और खुद क्रीज पर टिक रहे हैं। कायदे से तो पहले मुकाबले में उन्हीं को मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए था जहां उन्होंने जबरदस्त 86 रन बनाए और साथ ही दो बढ़िया कैच भी पकड़े लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिखर धवन इस बार ऐसी कोई पारी खेलते हैं तो मैन ऑफ द मैच देने वाली कमेटी के लिए उनको नजरअंदाज करना मुश्किल पड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
