जब ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देख दंग रह गए सैम बिलिंग्स, राहुल द्रविड़ से पूछा, ये बच्चा कौन है?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम के विकेट कीपर के तौर पर ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो ना सिर्फ अच्छी विकेट कीपिंग कर सके बल्कि बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर नंबर 5 पर भूमिका निभा सके और इस तलाश में ऋषभ पंत जबरदस्त खोज साबित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में समय के सात पंत ने अपना कद लगातार बड़ा किया है। पहले सीमित ओवर के टूर्नामेंट में पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर टीम में अपनी जगह बनाई और उसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे पंत
टी-20 टीम में ऋषभ पंत ने अपने शानदार प्रदर्शन की दम पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके ना सिर्फ टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि ऐसे समय में उपयोगी पारी खेली जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पंत को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। भारत इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने पंत से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

सैम बिलिंग्स ने साझा किया किस्सा
सैम बिलिंग्स ने कहा कि जब मैं दिल्ली में था तो मैंने पंत के साथ दो साल मैच खेला है। तब मैने राहुल द्रविड़ से पूछा था कि यह बच्चा कौन है। वह नाथन कूल्टरनाइल, क्रिस मोरिस, रबाडा जैसे गेंदबाजों को मैदान के हर तरफ ओपन नेट में ताबड़तोड़ शॉट मार रहे थे। जिसे देखकर मैंने राहुल द्रविड़ से पूछा था कि यह बच्चा कौन है। मैं सोच रहा था कि यह अविश्वसनीय है और उस साल पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्हें बतौर क्रिकेटर अपना कद बड़ा करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है और उनकी ही टीम में आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव होगा।

द्रविड़ की ट्रेनिंग में निखरें
बता दें कि राहुल द्रविड़ दिल्ली कैपिटल्स टीम के मेंटॉर थे और उन्होंने पंत को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। द्रविड़ के मार्गदर्शन में पंत ने अंडर-19 में खुद को ट्रेन किया था। इशान किशन की अगुवाई वाली अंडर-19 टीम के राहुल द्रविड़ कोच थे और पंत भी इस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल2017 में पंत जबरदस्त फॉर्म में थे, 14 मैचों में पंत ने 366 रन बनाए थे और हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया था।
Good form in

आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी
2018 के आईपीएल में पंत ने 14 मैचों में 684 रनों की पारी खेली थी और बता दिया था कि आईपीएल में वह लंबी रेस के घोड़े हैं। इसके बाद उन्हें भारतीय टी में मौका मिला। लेकिन अभी भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए पंत को काफी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में टी-20 विश्वकप से पहले पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह को पक्का करना चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
