हार के बाद बोले संजू सैमसन, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकता था
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान के तौर पर आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन ने 119 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकिन 4 रन से हार के बाद उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन हार के बाद संजू सैमसन ने कहा कि अपनी टीम की जीत के लिए मैं इससे ज्यादा नहीं कर सकता था। दरअसल मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम को आखिरी की दो गेंद पर 5 रनों की दरकार थी, लेकिन पांचवी गेंद पर संजू सैमसन ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया, उस वक्त दूसरे छोर पर क्रिस मॉरिस खड़े थे। हालांकि आखिरी गेंद पर मैच को नहीं जिता पाने के बाद संजू सैमसन के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन सैमसन ने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे।

करीबी मैच में हारी राजस्थान
मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा कि मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, मैच बेहद करीबी था, हम बहुत करीब थे लेकिन दुर्भाग्य से हार गए। मुझे नहीं लगता है कि मैं इससे ज्यादा कुछ कर सकता था। मैंने गेंद को अच्छा टाइम किया था, लेकिन दुर्भाग्य से डीप में खड़े फील्डर को गेंद भेद नहीं सकी। यह खेल का हिस्सा है। बता दें कि आखिरी ओवर में राजस्थान की टीम को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पंजाब की धकड़कने बढ़ा दी थी।

जबरदस्त सैमसन
हालांकि राजस्थान की टीम मैच में हार गई लेकिन इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है कि संजू सैमसन की पारी आईपीएल के इतिहास में खेली गई बेहतरीन पारियों में से एक थी। कप्तान सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने 63 गेंदों पर 119 रन ठोक डाले। इस पारी में सैमसन ने 7 छक्के और 12 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 188.88 का था।

मेरे लिए यह बेस्ट पारी थी
सैमसन ने कहा कि दूसरी हिस्से में मैंने जैसी बल्लेबाजी की वह मेरे लिए बेस्ट पारी थी। पहले हिस्से में मैं गेंद को अच्छा टाइम नहीं कर रहा था, मैंने अपना समय लिया, गेंदबाजों को सम्मान दिया, सिंगल लिए और लय पकड़ी, इसके बाद मैने अपने शॉट दूसरे हाफ में खेलने शुरू किए। मैंने अपने शॉट खेलने का लुत्फ उठाया। मैं हमेशा गेंद पर ध्यान देता हूं और उसके अनुसार ही अपने शॉट खेलता हूं, मैं विकेट गंवा भी देता हूं तो भी मैं उसी तरह से बल्लेबाजी करता हूं। हमे लगा था कि विकेट अच्छा हो रहा है और हम लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, हार के बावजूद मुझे लगता है कि टीम ने काफी अच्छा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
