Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन के आगे फेल हो जाते हैं बेन स्टोक्स, दिलचस्प आंकड़े आए सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से राैंदते हुए चार मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी है। मैच के हीरो साबित रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने ना सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल किया। पहली पारी में अश्विन ने 5 विकेट झटके, जब बल्लेबाजी की बात आई तो भारत की दूसरी पारी में 106 रन ठोक दिए, जिसकी बदाैलत इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य मिला। हालांकि जब इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो अश्विन ने फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 3 विकेट झटके। खास बात यह रही कि उन्होंने बेन स्टोक्स को चलने नहीं दिया। अश्विन के आगे एक बार फिर स्टोक्स फेल साबित हुए।

अश्विन ने इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजों को शिकार बनाया। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को दोनों पारियों में बाहर का रास्ता दिखाया है। दूसरी पारी में डेनियल लॉरेंस के विकेट के बाद स्टोक्स छठे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए। सावधानी से खेलते हुए, उन्होंने 51 गेंदों पर 8 रन बनाए। लेकिन पारी का 38 वां ओवर फेंकने आए अश्विन ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इससे पहले पहली पारी में भी अश्विन ने स्टोक्स को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। पहली पारी में स्टोक्स 18 रन ही बना सके थे।

विशेष रूप से, यह पहली बार नहीं था जब अश्विन ने स्टोक्स को अपनी फिरकी में फंसाया था। उन्होंने टेस्ट में 10 बार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 बार स्टोक्स को आउट किया है। इसके साथ ही अश्विन ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार शिकार बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार इनसे आउट हुए स्टोक्स
14 बार - आर अश्विन
7 बार - कागिसो रबाडा
6 बार - नाथन लियोन

टेस्ट में अश्विन ने इन बल्लेबाजों का किया ज्यादा बार शिकार
10 बार - डेविड वार्नर
10 बार - बेन स्टोक्स
9 बार - एलेस्टेयर कुक

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 13:43 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+