Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट के लिए सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया में दो बदलाव की दी सलाह

Ind Vs Aus: पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में महज 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पटखनी देते हुए चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अगले दो टेस्ट मैचों में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी और टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि इस टीम ने मैच में जबरदस्त जीत दर्ज की है लेकिन अगले टेस्ट मैच में टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव का चोटिल होकर टीम से बाहर होना, मयंक्र अग्रवाल और हनुमा विहारी का खराब फॉर्म टीम में कुछ बदलाव जरूर लाएगा। वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी फिट होकर तीसरे टेस्ट में वापसी को तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को संभवत: सिडनी में खेला जाएगा। ऐसे में तीसरे टेस्ट से पहले पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए और उनके साथ मयंक अग्रवाल को भेजा जाना चाहिए। साथ ही सुनील गावस्कर ने यह भी सलाह दी है कि हनुमा विहारी को अगले टेस्ट में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि रोहित शर्मा फिट होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और आज उनका क्वारेंटीन पीरियड भी पूरा हो जाएगा, लिहाजा वह कल यानि 30 दिसंबर को टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे।

सुनील गावस्कर का मानना है कि हनुमा विहारी की जगह टीम में रोहित शर्मा को शामिल किया जाना चाहिए और शुभमन गिल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी क्या टीम मैनेजमेंट सुनील गावस्कर की सलाह को मानता है और हनुमा विहारी की जगह शुभमन गिल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी का मौका अगले टेस्ट में मिलता है। बता दें कि अपने करियर का पहला टेस्ट खेलते हुए शुभमन गिल ने पहली पारी में 45 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 35 रन बनाए थे। खुद कप्तान अजिंक्या रहाणे ने गिल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी थी।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 18:20 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+