Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंजमाम उल हक बोले- अगर T-20 विश्व कप के बजाय IPL होता है, तो सवाल उठाए जाएंगे

नई दिल्ली। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कहर के कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप स्थगित कर दिया जाएगा और उसकी जगह बीसीसीआई आईपीएल टूर्नामेंट करवा सकता है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक कहा कहना है कि अगर ऐसा होता है तो सवाल उठेंगे। आईसीसी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ''ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि विश्व कप की तारीखें आईपीएल और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ टकरा रही हैं इसलिए टी20 विश्व कप कप स्तगित किया जा जाएगा। बीसीसीआई मजबूत है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में उसका नियंत्रण है। अगर ऑस्ट्रेलिया कहता है कि कोरोना के कारण हम विश्व कप का आयोजन नहीं कर सकते तो उनके रुख को आसानी से स्वीकार कर लिया जाएगा, लेकिन अगर उसी समय के दाैरान आईपीएल करवाया जाएगा तो फिर सवाल उठेंगे।''

इसके साथ ही इंजमाम ने यह भी कहा कि आईसीसी को आईपीएल को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। इंजमाम ने कहा, ''एक बात तो यह भी है कि आईसीसी को निजी लीग (आईपीएल) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए। इससे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों की जगह निजी लीग में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो जाएंगे। लोग यही सोचेंगे कि अगर एक देश 16 टीमों की मेजबानी आईपीएल के लिए कर सकता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टीमों की देखभाल क्यों नहीं कर सकता''

इंजमाम ने एशिया कप को लेकर भी राय दी जो सितंबर में होना था। इंजमाम ने कहा, ''मैंने सुना है कि एशिया कप की तारीखों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि इसकी तारीखें किसी अन्य टूर्नामेंट से टकरा रही हैं। आईसीसी, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और सभी क्रिकेट बोर्ड को एक साथ बैठकर मजबूत संदेश देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर निजी लीग को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।''

Story first published: Monday, July 6, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+