IND vs ENG: T20i सीरीज में चयन है सपना सच होने जैसा- सूर्यकुमार यादव
नई दिल्लीः आईपीएल 2020 में अपनी क्लासिक पारियों से दिल जीतने वाले सूर्यकुमार एक गजब की प्रतिभा हैं। उनको भारतीय टीम में पदापर्ण के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। पिछली बार आईपीएल के बीच में ही भारत की टी20 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन किया गया था। टीम में सूर्यकुमार का नहीं होने पर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ। चयन ना होने के बाद मुंबई इंडियंस ने अगला मुकाबला आरसीबी के साथ खेला और तब सूर्यकुमार के शानदार अर्धशतक ने विराट कोहली की टीम को मैच से बाहर कर दिया।
इस मैच के दौरान कोहली और यादव के बीच आंखें मिलाने का खेल भी हुआ और इसको ऐसे संदेश के तौर पर देखा गया मानो यह सूर्या का विराट को जवाब था। मामला कुछ इस तरह से गया कि कोहली और सूर्यकुमार के बीच खाई ढूंढने के नजरियें से सोशल मीडिया पर छानबीन शुरू होने लगी।
खैर आईपीएल बीत गया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपने इतिहास की महान सीरीज खेली। सूर्यकुमार यादव इस दौरान सोशल मीडिया से टीम इंडिया की तारीफ करते रहे। अब उनका चयन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए हो गया है। यह एक बड़ी सीरीज है और भारत को अपने घर में खेलनी है। 30 की उम्र पार कर चुके सूर्यकुमार यादव ने इस अहसास को सपने के सच होने जैसा बताया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- यह अहसास एकदम असली है (सपना सच होने जैसा)।
हरभजन सिंह ने भी कहा कि चलो आखिरकार सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिली। अब भाग्य उनका साथ दे।
सूर्यकुमार यादव के साथ आईपीएल सितारों ईशान किशन, राहुल तेवतिया, वरुण चक्रवर्ती को भी टी20 टीम में जगह मिली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी होगा। इस सीरीज के बाद ही भारत टी20 मुकाबले खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

