Tokyo Olympics: पीवी सिंधु और दीपिका कुमारी के एक्शन का दिन, 28 जुलाई को भारत का शेड्यूल
नई दिल्लीः निराशा के बादल के बीच भारत एक बार फिर से 28 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक में अपना अभियान आगे बढ़ाने के लिए उतरेगा और उस समय देश की नजरें पीवी सिंधु और दीपिका कुमारी पर होंगी। दोनों ही अपने खेल की महारथी हैं और खासकर पीवी सिंधु से तो पूरी तरह पदक की उम्मीद है।
बुधवार को महिला हॉकी टीम में भारत की कप्तान रानी रामपाल लीड करते हुए जल्द सुबह ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेंगी। महिला हॉकी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है जहां उनका सामना नीदरलैंड और जर्मनी से हुआ था। दूसरी ओर रियो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडल विनर पीवी सिंधु अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में दमदार परफॉर्मेंस की ओर देखेंगी, उनको विश्व की 34वें नंबर की नगान यी चुंग से मुकाबला करना है। पुरुषों की कैटेगरी में बी साई प्रणीत भी अपने से निचली रैंकिंग के मार्क चालीजोउ के खिलाफ मैच खेलेंगे, जबकि स्टार आर्चर दीपिका कुमारी एक बार फिर एक्शन में होंगी और महिलाओं का इंडिविजुअल 1/32 एलिमिनेशन राउंड खेलेंगी।
बॉक्सिंग में हमारी नजरें पूजा रानी पर होंगी कि जो 69 से 75 किलोग्राम कैटेगरी में अल्जीरिया की इचारक चाइब से मुकाबला करेंगी। आइए पूरा प्रोग्राम देखते हैं कैसा है-
6.30 AM: हॉकी- महिला पूल ए (इंडिया बनाम ग्रेट ब्रिटेन)
7:30 AM: बैडमिंटन - महिला सिंगल ग्रुप प्ले स्टेज ग्रुप जे (पीवी सिंधु बनाम नगन यी चेउंग)
7:31 AM: तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन (तरुणदीप राय बनाम यूक्रेन के ओलेक्सी हुनबिन)
8:00 AM: रोइंग - लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स सेमीफाइनल A/B 2 (अर्जुन लाल जाट-अरविंद सिंह)
8:35 AM: सेलिंग - मेन्स स्किफ - 49er - रेस 02 (गणपति केलपांडा, वरुण ठक्कर) के बाद रेस 03, रेस 04
12:30 दोपहर: तीरंदाजी - पुरुषों की व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन (प्रवीण जाधव बनाम आरओसी के गलसन बजरजापोव)
2:14 दोपहर: तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन (दीपिका कुमारी बनाम कर्मा ऑफ भूटान)
2:30 दोपहर: बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप प्ले स्टेज - ग्रुप डी (बी साई प्रणीत बनाम नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव)
2:33 दोपहर: बॉक्सिंग - महिला मिडिल (69-75 किग्रा) - राउंड ऑफ 16 (पूजा रानी बनाम अल्जीरिया की इचरक चाईब)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
