14 रिकॉर्ड जो IPL 2021 मे विराट कोहली करने वाले हैं अपने नाम, देखें आंकड़े
IPL 2021 Virat Kohli 14 Records: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू होने में बस कुछ ही दिन बकाया रह गये हैं और इसका आगाज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में विराट कोहली ने फैन्स को कई बेहतरीन यादें दी हैं लेकिन बस खिताब नहीं जीत पाने का दर्द बरकरार है। हालांकि इस सीजन वह इस दर्द को भी भुलाना चाहेंगे और टीम के लिये पहला खिताब जीतने का सपना सच करने उतरेंगे। विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने 13 साल सिर्फ एक टीम के साथ खेलते हुए निकालने का काम किया है।
और पढ़ें: फखर जमान के रन आउट से शुरू हुआ नया विवाद, जानें क्या है फेक फील्डिंग को लेकर आईसीसी के नियम
इन 13 सालों में विराट कोहली ने आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचने का काम है। कोहली ने 2016 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 973 रन बनाये थे और 4 शतक लगाये थे, हालांकि फाइनल में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने जिन्होंने इस सीजन ओपन करने का ऐलान पहले ही कर दिया है। ऐसे में आइये एक नजर उन आंकड़ों पर डालें जो कप्तान विराट कोहली इस सीजन अपने नाम करने वाले हैं।
और पढ़ें: SA vs PAK: फखर जमान के रन आउट पर भड़के शोएब अख्तर, डिकॉक को लताड़ा

आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे कोहली
विराट कोहली दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक गिने जाते हैं, रन मशीन के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी को मॉर्डन डे लीजेंड कहा जाता है और उनकी यह बादशाहत आईपीएल में भी बरकरार है। विराट कोहली आईपीएल में इस सीजन अपने 6000 रन पूरा करते नजर आ सकते हैं। वह इस आंकड़े को हासिल करने से 122 रन दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे। इतना ही नहीं वह टी20 प्रारूप में 10 हजार रन पूरा करने से सिर्फ 269 रन दूर हैं और जिस तरह की उनकी फॉर्म है वह इस बार ऐसा करते जरूर नजर आते हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में 8 मैच खेलते ही 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार हो जायेंगे।

आरसीबी के लिये लगायेंगे अर्धशतकों की हाफ सेंचुरी
इतना ही नहीं विराट कोहली इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये अर्धशतकों की हाफ सेंचुरी पूरी करते हुए नजर आ सकते हैं। इस आंकड़ो को हासिल करने से वह सिर्फ 4 अर्धशतक दूर हैं। हालांकि आईपीएल में 50 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अपना नाम शुमार करने के लिये उन्हें 6 अर्धशतक की दरकार है क्योंकि उनके 2 अर्धशतक चैम्पियंस लीग टी20 के दौरान आये थे। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में अपने आंकड़ों को और बेहतर करते हुए नजर आ सकते हैं।

बल्लेबाजी में यह आंकड़े भी होंगे कोहली के नाम
2020-21 के सेशन के दौरान विराट कोहली ने टी20 प्रारूप में 51.93 की औसत से रन बनाने का काम किया है और 15 से ज्यादा पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं। वह इस फेहरिस्त में मोहम्मद रिजवान (1011), मार्कस स्टॉयनिस (904) और बाबर आजम (843) के बाद चौथे नंबर पर काबिज हैं। वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने आईपीएल में 58.4 की औसत और 142.5 की स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाने का काम किया है।
आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 46.9 की औसत और 140.2 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है जबकि दूसरे नंबर्स पर उनकी औसत 34 और स्ट्राइक रेट 125.2 की है। सनराइजर्स हैदराबाद के संदीप शर्मा ने आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा 7 बार आउट करने का कारनामा किया है। लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ विराट काफी कमजोर नजर आते हैं और उनका औसत सिर्फ 24.23 का है जबकि लेफ्ट आर्म फिंगर स्पिनर्स के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट घटकर 117.3 की हो जाती है। मैच के आखिरी 4 ओवर्स में विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 205..5 हो जाती है जबकि मैच के बाकी हिस्से में यह 122 के करीब ही रहती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
