T-20 विश्वकप से पहले वीजा को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच खत्म हो सकती है तकरार
नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में होना है, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच के आपसी संबंध काफी अहम होने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत से इस बात का आश्वासन मांगा गया है कि वह टी-20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान फैंस को भी क्रिकेट मैच देखने के लिए वीजा मुहैया कराएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से इस बात की गारंटी मांगी है कि वह पाकिस्तान के फैंस को वीजा देगा।
फैंस को भी मिले वीजा
वहीं भारत की ओर से आधिकारिक सूत्र की ओर से कहा गया है कि अगर एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन नहीं किया गया और शांति बहाल रखी गई तो इस बात की योजना है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट और अन्य खेल गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मणि ने पहले ही आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि हमे इस बात का आश्वासन दिया जाए कि टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के अलावा इससे जुड़े लोगों को भी वीजा मुहैया कराया जाएगा और क्रिकेट फैंस को मैच देखने के लिए वीजा दिया जाएगा।
आईसीसी से गारंटी चाहता है पाकिस्तान
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर माह में होगा, लेकिन पीसीबी चाहता है कि भारत इससे पहले ही इस बात की गारंटी दे कि पाकिस्तान के दर्शकों और पत्रकारों, पीसीबी के अधिकारियों को वीजा देगा। अगर वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है तो पीसीबी चाहता है कि विश्वकप का आयोजन आईसीसी भारत से बाहर कराए। मीडिया से बात करते हुए एहसान मणि ने कहा कि अगर हमे लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है तो हम आईसीसी से अपील करेंगे कि विश्वकप का आयोजन यूएई में कराया जाए।
LoC समझौते से बढ़ी उम्मीद
सोमवार को एहसान मणि ने कहा कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वह क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों को वीजा मुहैया कराए। पिछले तीन महीनों से पीसीबी चीफ इस मसले को आईसीसी के सामने उठा रहे हैं। ऐसे में 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच 25 LoC समझौते हुए हैं, जिससे उम्मीद बढ़ी है कि पाकिस्तान के फैंस को भी वीजा मुहैया कराया जा सकता है। वहीं बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि वीजा को लेकर फैसला सरकार लेगी और कोविड के हालात भी अहम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
