उत्तराखंड सरकार ने जसपाल राणा को सम्मानित किया
देहरादून . 09 नवंबर . वार्ता.उत्तराखंड सरकार ने अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज जसपाल राणा को आज यहां सम्मानित किया
राणा को यह पुरस्कार वर्ष 2006 में 15 वें एशियाई खेलों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए दिया गया है 1 उन्होंने इस स्पर्धा में 500 अंक बना स्वर्ण पदक जीता था
मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने राणा को शाल आेढाया और 25 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया 1 इस अवसर पर श्री खंडूरी ने कहा ने कहा कि राणा राज्य के ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं 1 उन्होंने छोटी सी उम्र में ही ख्याति प्राप्त करनी शुरू कर दी थी 1 श्री खंडूरी ने कहा कि एक उत्तरकाशी के दूर दराज क्षेत्र उठकर इतनी ऊंचाई तय करना वाकई प्रशंसा की बात है
गौरतलब है कि 25 जून 1976 को जन्में राणा ने 12 वर्ष की उम्र में ही पहली बार राष्ट्रीय जूनियर निशानेजाबी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था 1 वर्ष 1994 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था 1 राणा को पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है
शशि .सत्यकाम.ति्रपाठी1507वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications