IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देख दंग रख गये बॉलिंग कोच हैरिस, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन करवा रही है। इसको लेकर लगभग सभी टीमों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। वहीं गुरुवार को ट्रेनिंग के लिये मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को देखकर टीम के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस काफी प्रभावित हुए। हैरिस ने खिलाड़ियों के महीनों तक ट्रेनिंग से दूर रहने के बाद इतनी तेज से लय हासिल करने को लेकर काफी तारीफ की। गुरुवार को हैरिस का यूएई में 6 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन समय पूरा हुआ और शाम को वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पहला नेट सेशन देख पाने में कामयाब रहे।
दिल्ली कैपिटल्स का नेट सेशन देखने के बाद हैरिस ने कहा कि खिलाड़ियों को देखकर एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह पिछले कुछ महीनों से ट्रेनिंग और अभ्यास से दूर रहे हों।
और पढ़ें: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, कहा- नस्लवाद के चलते सुसाइड को हो गया था मजबूर
रेयान हैरिस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि लड़के महामारी के कारण पिछले कुछ समय से ट्रेनिंग नहीं कर पाए हैं लेकिन उन्हें गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए देखना, कुछ शॉट को मैदान से बाहर जाते हुए देखना, मैं उनसे प्रभावित हूं।'
और पढ़ें: CPL 2020: 6 छक्के लगाकर सिमन्स ने खेली 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी, TKR ने जीता लगातार 8वां मैच

गेंदबाजों की मेहनत देखकर काफी खुश हैं हैरिस
आईपीएल में टीम के साथ जुड़ने के लिये पहुंचे गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस का आज आइसोलेशन में रहने का छठा दिन था जिसे पूरा करने के बाद वो शाम को बाहर निकले और बताया कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'काम के प्रति उनकी ईमानदारी अविश्वसनीय है और जिन खिलाड़ियों ने काफी ट्रेनिंग नहीं की है उन्हें इस तरह देखकर काफी अच्छा लगा- वे काफी अच्छी स्थिति में दिखे।'

3 हफ्ते की तरह था 6 दिन का आइसोलेशन
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो छह दिन काफी अधिक समय नहीं है लेकिन यह मेरे लिए तीन हफ्ते की तरह था, क्योंकि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लंबे समय तक खाली बैठक सकता है। लेकिन आज सुबह जब मुझे डॉक्टर का संदेश मिला कि मेरे पृथकवास और परीक्षण पूरे हो गए हैं तो यह संभवत: मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ संदेश था। इसके बाद लड़कों को ट्रेनिंग करते हुए देखना शानदार था।'
|
कुछ ऐसे ट्रेनिंग कर रही है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
गौरतलब है कि आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स उन चुनिंदा टीमों में से है, जिन्होंने आईपीएल का खिताब कभी नहीं जीता है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, जेसन रॉय, एनरिच नॉर्टजे, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
