श्रीसंत को तीसरे टेस्ट से पहले फिट होने का भरोसा
बेंगलूर 01 जनवरी.वार्ता. कंधे की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए मध्यम गति के तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट से पहले फिट होने का पूरा भरोसा है
आयुवर्ेद पद्धति से इलाज करा रहे श्रीसंत ने कहा.. आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट होने और टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहने का मुे पूरा भरोसा है1 लेकिन अंतिम फैसला तो चयनकर्ताओं को ही करना है1.. श्रीसंत का कंधा नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में संपन्न एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था और तभी से वह मैदान से बाहर हैं1 कुछ लोगों का मानना है कि आस्ट्रेलिया दौरे से बचने के लिए ही श्रीसंत ने चोट का बहाना कर लिया है
लेकिन श्रीसंत ने कहा.. एमआरआई स्कैन में पेशी फटने की बात साफ सामने आयी है. लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं दौरे से बचने के लिए ऐसा कह रहा हूं1 लेकिन मैं इन सब की परवाह करने के बजाय जल्द स्वस्थ होने और तीसरे टेस्ट में गेंद संभालने के बारे में सोच रहा हूं1.. श्रीसंत ने बताया कि वह चार जनवरी को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में डेव व्हाटमोर से मिलेंगे और अभ्यास शुरू करेंगे1 श्रीसंत टेस्ट क्रिकेट में अब तक 46 और वनडे क्रिकेट में 50 विकेट ले चुके हैं
रिषभ राज मनोरंजन 1617 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications