ICC ODI Rankings: टॉप बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर में इन भारतीयों ने बनाई जगह
नई दिल्लीः वनडे क्रिकेट में लंबे अंतराल के बावजूद रोहित शर्मा ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरा स्थान कब्जाया हुआ है। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में भाग लिया था और दो पचासे जड़कर 173 रन बनाए थे। रोहित ने तो आखिरी वनडे मैच 19 जनवरी 2020 को खेला था।
कोहली ऑस्ट्रेलिया के साथ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान 12000 रन के निशान को पार करने के लिए सचिन तेंदुलकर के बाद केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। जहां तक रोहित का सवाल है, तो हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सीमित ओवरों के सेटअप में नहीं थे क्योंकि उन्हें फिटनेस चिंताओं के कारण बाहर रखा गया था। ऑलराउंडर की लिस्ट की बात करें तो रविंद्र जडेजा एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो टॉप-10 की लिस्ट में हैं। वे 8वें स्थान पर है।
जबकि यही हाल बॉलिंग में है। जसप्रीत बुमराह एकमात्र टॉप-10 भारतीय गेंदबाज हैं। वे तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बुमराह ने 48.75 की औसत से 4 विकेट चटकाए। सीरीज में उनका स्ट्राइक रेट 44.20 था।
जहां तक टॉप 5 बल्लेबाजों की बात होती है तो तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः बाबर आजम, रोस टेलर और आरोन फिंच शामिल हैं। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट और मुजीब उर रहमान बुमराह से ऊपर है।
ऑल-राउंडर सूची में शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स और इमाद वसीम शीर्ष 5 में हैं। जहां तक भारतीय पक्ष का सवाल है, वे दो महीने बाद एक एकदिवसीय मैच खेलेंगे। जो इंग्लैंड के खिलाफ 23 मार्च 2021 को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
