राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान का किया उद्घाटन
अहमदाबाद। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अहम टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा। मैच से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भूमि पूजन के बाद मैदान का शिलान्यास किया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, बीसीसीआई के सचिव जय शाह और खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मैच से पहले ट्वीट करके लिखा कि वह मैदान में मौजूद नहीं होंगे। मैदान को तैयार करने में शामिल लोगों की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा कि पिंक बॉल टेस्ट हमारा सपना था और भारत में यह दूसरा मैच है। मुझे उम्मीद है कि पिछली बार की तरह मैदान पूरी तरह से भरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में यह मैदान तैयार हुआ है।
बता दें कि अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम को नए अंदाज में तैयार किया गया है। मोटेरा के मैदान में पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जाएगा। अगले दोनों टेस्ट मैच इसी मैदान में खेले जाएंगे। साथ ही टी-20 सीरीज के सभी मैच भी इसी मैदा में खेले जाएंगे। इस मैदान में कुल 1.10 लाख दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं। मोटेरा के बाद ऑस्ट्रेलिया का एमसीजी मैदान सबसे बड़ा है जहां पर 90 हजार लोग एक साथ मैच देख सकते हैं। फिलहाल कोरोना के चलते आज के मैच में 50 फीसदी दर्शकों को ही मैदान में आने की अनुमति है और सभी 55 हजार टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
