होपमैन कप जीतकर रोजर फेडरर ने किया 2017 का यादगार अंत
पर्थ। दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने साल 2017 का समापन उसी तरह से किया जिस तरह से उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। फेडरर ने शनिवार (30 दिसंबर) को यहां मिक्स टीमों के होपमैन कप में सिंगल मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम को बढ़त दिलायी। फेडरर ने जापान के युईची सुगिता पर 6-4, 6-3 से सीधे सेट में जीत दर्ज की।
इस जीत ने स्विट्जरलैंड को ग्रुप बी मुकाबले में जापान पर बढ़त भी दिला दी। मिश्रित युगल में भी स्विट्जरलैंड ने फास्ट-4 प्रारूप में 2-4, 4-1, 4-3 से जीत दर्ज की। इसी के साथ फेडरर के लिए शानदार वर्ष का समापन हुआ।
.@rogerfederer back at it again. #HopmanCup pic.twitter.com/TNyXvgIDeS
— Hopman Cup (@hopmancup) December 30, 2017
इस साल फेडरर ने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते और वह विश्व रैंकिंग में फिर से दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
Story first published: Sunday, December 31, 2017, 10:40 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
