For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हादसे के 5 साल बाद पहली बार सामने आई माइकल शूमाकर की हालत के बारे में जानकारी

फॉर्मूला वन के पर्याय दिग्गज माइकल शूमाकर के बारे में पिछले कई दिनों से कोई जानकारी नहीं थी। माइकल शूमाकर 29 दिसंबर 2013 को आल्प्स पर बेटे मिक के साथ स्कीइंग करते वक्त चट्टान से टकरा गए थे।

नई दिल्ली। फॉर्मूला वन के पर्याय माने जाने वाले दिग्गज माइकल शूमाकर के बारे में पिछले कई दिनों से कोई जानकारी नहीं थी। माइकल शूमाकर 29 दिसंबर 2013 को आल्प्स पर बेटे मिक के साथ स्कीइंग करते वक्त चट्टान से टकरा गए थे। जिस कारण वे कई दिनों तक कोमा में रहे। अब पांच साल बाद पहली बार उनकी तबीयत को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। 15 डॉक्टरों की टीम माइकल (49) की देखरेख कर रही है। उनके इलाज पर एक हफ्ते में 1 लाख 15 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ 7 लाख 87 हजार रुपए) खर्च हो रहे हैं।

शूमाकर के बारे में मिली जानकारी दरअसल उनकी पत्नी की ओर से सामने आई है। इस जानकारी का स्रोत एक पत्र है जो शूमाकर की पत्नी कोरिना ने लिखा है। कोरिना ने यह पत्र जर्मन संगीतकार साशा हरशेनबाज को लिखा था। कोरिना के लेटर की बात साशा ने एक जर्मन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताई।

'माइकल योद्धा है वे हार नहीं मानेंगे'

साशा ने माइकल को 2014 में बोर्न टू फाइट नाम से एक गाना रिकॉर्ड करके भेजा था। लेटर मिलने के बाद साशा ने कहा कि उन्हें इस तरह के शानदार जवाब की उम्मीद नहीं थी। हालांकि यह सामने नहीं आया कि कोरिना ने साशा को यह लेटर कब लिखा था। पत्र में माइकल की पत्नी कोरिना ने उन्हें फाइटर करार दिया है। ये भी कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो कभी हार नहीं मानेंगे। पत्र में कोरिना ने लिखा- इस शानदार तोहफे के लिए मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुसीबत के पलों में यह हमारी मदद करेगा। माइकल योद्धा हैं और वे हार न मानने वाले लोगों में से हैं।

6 महीने तक कोमा में रहे

बता दें कि शूमाकर काफी बुरी तरह से चोटिल हुए थे और दुर्घटना के बाद शूमाकर के कई ऑपरेशन हुए थे। 6 महीने तक वह कोमा में रहे। अप्रैल 2014 में होश में आने के बाद माइकल को ग्रेनोबल इलाके में किसी गुप्त जगह शिफ्ट कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह जगह उनके लेक जेनेवा स्थित घर के करीब है। इससे पहले परिवार ने कोई जानकारी नहीं दी है। क्योंकि इससे परिवार की निजता भंग होने की आशंका थी। कुल मिलाकर फिलहाल इसी पत्र को को पांच साल बाद शूमाकर की तबीयत की जानकारी देने वाला पहला स्रोत बताया जा रहा है।

Story first published: Thursday, November 15, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+