Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये कश्‍मीरी क्रिकेटर खेलेगा IPL, मोहम्‍मद कैफ ने कहा- बंदूक छोड़ो, बैट-बॉल पकड़ो

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 की नीलामी में कश्मीर के एक खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में जोड़ा है। पेशे से गार्ड और सिर्फ 60 रुपए दैनिक कमाई करने वाले मंजूर अहमद डार को 20 लाख रुपए में पंजाब ने खरीदा। बता दें कि इस साल आईपीएल में शामिल होने वाले डार एकलौते कश्मीरी खिलाड़ी हैं। उनके आईपीएल में चुने जाने से पूरे कश्मीर में खुशी की लहर हैं। बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने डार को बधाई देने वाला एक वीडियो शेयर किया है। कैफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "ये सेलिब्रेशन देखना मंजूर डार के लिए कितना प्यारा अनुभव होगा। अगर युवा गन की जगह बैट पकड़े, अगर पत्थर की जगह बॉल थामे तो कश्मीर का वातावरण कितना खूबसूरत हो जाएगा।

खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है सरकार को मदद करनी चाहिए।" आपको बता दें कि वीडियो में लोग नाचते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही मंजूर की मां अपने बेटे की फोटो को चूमती दिख रही है।

कभी महज 60 रुपये की दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज मंजूर डार लंबे (सौ मीटर से ज्यादा दूर) छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएल में बिकने के बाद डार ने कहा, 'मैं इस मौके लिए अल्लाह का शुक्रगुजार हूं, किंग्स इलेवन और प्रीति (जिंटा) का भी। मेरी जिंदगी संघर्षों से भरी हुई है और जब मुझे नीलामी में टीम मिली तो मैं उस दिन के बारे में सोच रहा था जब मैं गांव में मजदूरी कर रोजाना 60 रुपये कमाता था।'

Story first published: Thursday, February 1, 2018, 21:43 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+