For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तस्‍वीरें: रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कराई वापसी

कोलकाता। पिछले सात वर्षों से अपने टेस्‍ट डेब्‍यू का इंतजार कर रहे रोहित शर्मा ने अपने पहले ही टेस्‍ट में शानदार शतक लगाया। जिसकी बदौलत 5 विकेट पर 83 रन बनाकर संघर्ष करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक वेस्‍टइंडीज पर 120 रनों की लीड ले ली है। अपनी शतकीय पारी में रोहित ने 16 चौके और एक छक्‍का लगाया। रोहित के साथ आर आश्विन भी 92 रनों पर नाबाद रहकर टीम को संकट से निकालने में कामयाब रहे।

दिन की शुरूआत आज भारत के लिए अच्‍छी नहीं रही। भारत ने 37 रनों से आगे खेलना शुरू किया। एक के बाद एक कर भारत के 5 विकेट गिर गये जिसके बाद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित के साथ म‍िलकर पारी को आगे बढ़ाया और 42 रनों की पारी खेली। कल भारत की कोशिश कम से कम दो सौ रनों की बढ़त लेने की होगी जिससे कि चौथी पारी में उसे बल्‍लेबाजी न करना पड़े।

देखें तस्‍वीरें- कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन मैदान पर आज क्‍या हुआ-

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अविश्‍वसनीय खेल दिखाने वाले रोहित शर्मा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी शानदार 127 रन बनाये।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

मैच के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रोहित मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी पाने के बाद शानदार ढंग से खुद को विकसित किया है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

अपने पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा।

भारत 84 पर 5 विकेट था

भारत 84 पर 5 विकेट था

रोहित ने ऐसे समय में शतक लगाकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला जब भारत 84 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था।

रोहित 127 पर नाबाद रहे

रोहित 127 पर नाबाद रहे

रोहित ने 228 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 127 रन बनाये।

198 रनों की साझेदारी

198 रनों की साझेदारी

ईडेन गार्डेन के मैदान पर रोहित शर्मा और आर आश्विन के बीच 198 रनों की साझेदारी हुई है। इस मैदान की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी 373 रनों की है जो कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्‍मण के बीच हुई थी।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

आज सचिन की बल्‍लेबाजी देखने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे थे लेकिन वह सिर्फ दस रन ही बना सके।

गलत आउट हुए

गलत आउट हुए

सचिन तेंदुलकर एक विवादास्‍पद फैसले का शिकार हुए, उन्‍हें एलबीडब्‍ल्‍यू आउट दे दिया गया।

दूसरी पारी में कर सकते हैं बल्‍लेबाजी

दूसरी पारी में कर सकते हैं बल्‍लेबाजी

दर्शक यही चाहते हैं कि वह सचिन को दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करते हुए देखें।

विकेट लेने के बाद प्रतिक्रिया करते शिलिंगफोर्ड

विकेट लेने के बाद प्रतिक्रिया करते शिलिंगफोर्ड

वेस्‍टइंडीज टीम की तरफ से शिलिंगफोर्ड ने 4 विकेट लिये।

धोनी ने बनाये 42 रन

धोनी ने बनाये 42 रन

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए 42 रन बनाये। इस पारी ने भारत को स्‍थायित्‍व प्रदान किया।

नीची गेंद पर बोल्‍ड हुए धवन

नीची गेंद पर बोल्‍ड हुए धवन

शिखर धवन एक नीची रहती गेंद पर बोल्‍ड हो गये।

विराट नहीं रहे सफल

विराट नहीं रहे सफल

विराट कोहली आज कुछ खास नहीं कर सके वह पांच गेंदों में मात्र 3 रन ही बना सके।

शिलिंगफोर्ड रहे सबसे सफल

शिलिंगफोर्ड रहे सबसे सफल

वेस्‍टइंडीज टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे शिलिंगफोर्ड उन्‍होने चार विकेट लिये।

टीनों बेस्‍ट और डारेन सैमी

टीनों बेस्‍ट और डारेन सैमी

धोनी के आउट होने के बाद टीनों बेस्‍ट को गले लगाते धोनी।

विकेट लेने के बाद

विकेट लेने के बाद

धोनी को आउट करने के बाद खुशी मनाते टीनों बेस्‍ट।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+