भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 51 रनों से हराया
कोलकाता। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन मैदान पर मैच के तीसरे ही दिन एक पारी और 51 रनों से हरा दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शानदार पदर्शन करते हुए दूसरी पारी में पांच विकेट लिये। शिवनाराण चंद्रपाल के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका।
शमी के अलावा आर आश्विन ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।वेस्टइंडीज को पहला झटका क्रिस गेल के रूप में लगा। सात चौकों की सहायता से 33 रन बनाने के बाद गेल को भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया। किरन पॉवेल 36 और मार्लन सैमुएल्स चार के निजी योग पर पवेलियन लौटे। पॉवेल जहां रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए, वहीं सैमुएल्स को मोहम्मद समी ने पगबाधा किया। समी के अलावा अश्विन ने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को चलता किया।
भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 177 और आर आश्विन ने 124 रन बनाये।
मैन आफ द मैच का अवार्ड रोहित शर्मा को दिया गया।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
