धवन और कोहली के शानदार शतकों दिल्ली मजबूत
बेंगलूर 17 दिसम्बर .वार्ता. आेपनर शिखर धवन .148. और विराट कोहली .नाबाद 154. के शानदार शतकों से दिल्ली ने कर्नाटक के खिलाफ चार दिवसीय रणजी ट्राफी सुपर लीग ग्रुप .ए. क्रिकेट मैच के पहले दिन आज दो विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खडा किया
दिल्ली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया1 आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये नजरअंदाज किये गये आेपनर आकाश चोपडा मात्र छह रन बनाकर टीम के 22 रन के स्कोर पर आउट हो गये1 लेकिन इसके बाद धवन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 266 रन की सोदारी कर दिल्ली को विशाल स्कोर का आधार दे दिया
धवन 307 मिनट तक क्रीज पर रहकर 211 गेंदों में 24 चौकों की मदद से 148 रन बनाकर आउट हुये1 उन्हें सुनील जोशी की गेंद पर राबिन उथप्पा ने कैच किया
कोहली दिन के खेल की समाप्ति पर 292 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 154 रन बनाकर क्रीज पर थे1 उनके साथ मिथुन मिन्हास 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुये हैं
राजसुनील1913जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications