Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बल्लेबाजों का सुधरा प्रदर्शन ही होगा जीत का मंत्र

एडिलेड 18 फरवरी.वार्ता. बल्लेबाजों की नाकामी से जू रही टीम इंडिया को मंगलवार को यहां श्रीलंका के साथ होने वाले बेहद अहम वनडे क्रिकेट मैच में किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाना होगा

कामनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल की दौड में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतना ही होगा1 अब तक पांच मुकाबलों से भारत के आठ अंक हैं और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत उसे काफी हद तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचा देगी1 दूसरी तरफ श्रीलंका को अभी चार मैच खेलने हैं और इनमें से दो जीत भी उसे फाइनल का टिकट थमा सकती है

इसका मतलब यह है कि भारत और श्रीलंका दोनों ही दिन..रात के इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे1 लेकिन दोनों ही टीमें अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से जू रही हैं और यहां पर जिस टीम के भी बल्लेबाज चल निकले. जीत उसका दामन थाम लेगी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तो आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को महज 153 रन बना सकने वाले अपने बल्लेबाजों को आडे हाथों लेते हुये कहा था कि इस क्षेत्र में सुधार किये बगैर टीम का कोई भला नहीं होने वाला है1 आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 204 रन के मामूली लक्ष्य को भी न.न बना सकी भारतीय बल्लेबाजी पंक्ति को श्रीलंका के खिलाफ नये जोश और जज्बे से उतरना होगा

प्रेम राज जगबीर1546जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+