Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान से पहले इंग्लैंड की होगी आयरलैंड से टक्कर, जारी हुआ शैड्यूल

नई दिल्ली। अगस्त महीने की शुरूआत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज व टी20 सीरीज के लिए दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड को आयरलैंड के साथ मुकाबला करना होगा। आयरलैंड तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा। इसका शैड्यूल भी सामने आ चुका है। सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा, दूसरा मैच 1 अगस्त जबकि आखिरीर मैच 4 अगस्त को होगा। सभी मैच एजियस बाउल में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान का 20 सदस्यीय अग्रिम दल 28 जून को इंग्लैंड पहुंचा था। इसके बाद छह और सदस्य कोरोना नेगेटिव पाए जाने के बाद तीन जुलाई को इंग्लैंड पहुंचे। पाकिस्तान के तीन और क्रिकेटर सोमवार को नेगेटिव पाए गए और ये तीन खिलाड़ी आठ जुलाई को इंग्लैड पहुंचेंगे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक 24 जुलाई से अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए कुछ दिनों की मोहलत दी है।

इंग्‍लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला वनडे: 30 जुलाई, एजियस बाउल
दूसरा वनडे: 1 अगस्‍त, एजियस बाउल
तीसरा वनडे: 4 अगस्‍त, एजियस बाउल

इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच सीरीज का पूरा कार्यक्रम
पहला टेस्‍ट: 5-9 अगस्‍त, ओल्‍ड ट्रेफर्ड
दूसरा टेस्‍ट: 13-17 अगस्‍त, एजियस बाउल
तीसरा टेस्‍ट: 21-25 अगस्‍त, एजियस बाउल
पहला टी20 आई: 28 अगस्‍त, ओल्‍ड ट्रेफर्ड
दूसरा टी20 आई: 30 अगस्‍त, ओल्‍ड ट्रेफर्ड
तीसरा टी20 आई: 1 सितंबर, ओल्‍ड ट्रेफर्ड

Story first published: Tuesday, July 7, 2020, 21:08 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+