DC में किसकी जगह आएं श्रेयस अय्यर? सहवाग ने लिया 'कुछ खास' नहीं कर पाए सीनियर का नाम
नई दिल्लीः भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि श्रेयस अय्यर के आने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। सहवाग के मुताबिक यह टीम पहले से ही अच्छी लग रही थी लेकिन अब और बढ़िया हो जाएगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा है अजिंक्य रहाणे ने अय्यर की गैरमौजूदगी में खेला लेकिन दमखम नहीं दिखा पाए।
सहवाग को यह भी लगता है अय्यर बिल्कुल सही समय पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर पाए हैं। हालांकि अभी अय्यर की फिटनेस और उनकी उपलब्धता पर आगे देखा जाएगा लेकिन इतना तय है कि कप्तान ऋषभ पंत के लिए प्लेइंग को चुनना थोड़ी ट्रिक का खेल तो हो ही गया है।

लोगों को लगता है स्मिथ पर गाज गिरा दो-
कई लोगों को लगता है अय्यर के आने की गाज स्टीव स्मिथ पर गिरनी चाहिए लेकिन सहवाग का मानना है जब रहाणे ने कुछ खास किया ही नहीं तो अय्यर को उन्हीं के स्थान पर टीम में आना चाहिए। रहाणे ने पहले हॉफ में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो ही मुकाबले खेले थे और उन्होंने आठ ही रन बनाए। उनका हालिया फॉर्म भी काफी घटिया रहा है और इंग्लैंड दौरे पर उनको लेकर हमेशा आलोचना होती रही। रहाणे को पिछले सीजन के आईपीएल में भी जब मौका मिला वे कुछ खास नहीं कर सके।

सहवाग ने लिया अंजिक्य रहाणे का नाम-
सहवाग ने क्रिकबज को बताया, "इसमें कोई शक नहीं कि उनके पास एक मजबूत टीम है। मुझे लगता है कि जब श्रेयस अय्यर आसपास नहीं थे, अजिंक्य रहाणे ने कुछ मैच खेले लेकिन उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए कुछ खास नहीं किया। यह निश्चित रूप से दिल्ली के लिए एक प्रोत्साहन है और उनकी टीम, विशेष रूप से गेंदबाजी मजबूत है। अय्यर के बोर्ड में आने के साथ, उनकी बल्लेबाजी भी खुद को मजबूत करने का वादा करती है।"
अय्यर के कंधे की चोट ने उनको पहला हॉफ पूरा मिस करा दिया था। पंत ने फिर कप्तानी संभालते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ाने का काम किया और पहले लेग में दिल्ली की टीम 8 में से 6 मैच जीत चुकी थी। सहवाग को लगता है अय्यर के आने से पंत को टीम को सैटल करने के लिए और मौके दिए हैं।

यूएई लेग में पहला मैच खेल रहे हैं अय्यर-
दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे हॉफ का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है जहां केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। यहां प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को जगह मिल गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की यह प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, अवेश खान
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), मनीष पांडे, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
