For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

WWE: सबसे चहेती रिंग अनाउंसर रेनी यंग के बारे में 5 दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। WWE के दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैंस हैं। WWE भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में खूब पसंद किया जाता है। इसके फाइटर्स के अलावा उनके साथ दिखने वाले अन्य सदस्य भी खूब लोगों को काफी पसंद आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं WWE की महिला अनाउंसर रेनी यंग की, रेनी यंग अपनी दिलकश अदाओं से रिंग में फाइट करने आए फाइटर का परिचय करवाती हैं।

वैसे तो WWE में कई अनाउंसर है लेकिन रेनी यंग सबकी चहेती है। इसलिए ज्यादातर मैच रेनी ही कवर करती है। रेनी यंग अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती है।

WWE चैंपियन से ही की थी शादी

WWE चैंपियन से ही की थी शादी

रेनी यंग ने WWE में अनाउंसर का काम करते हुए अपना हससफर चुना। जी हां, दरअसल तीन साल डेट करने के बाद रेनी यंग ने पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोस से शादी की। हालांकि डीन एम्ब्रोस अभी आउट ऑफ एक्शन चल रहे हैं। दिसंबर 2017 में चोटिल होने के बाद से डीन एम्ब्रोस लगभग 9 महीने तक रिंग से बाहर रहेंगे।

स्लैमी अवॉर्ड विजेता हैं रेनी

स्लैमी अवॉर्ड विजेता हैं रेनी

रेनी को फेवरेट वेब शो के लिए स्लैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

जूतों से करती हैं नफरत

जूतों से करती हैं नफरत

रेनी यंग के बारे में कहा जाता है कि वे शूज नहीं पहनची हैं। उन्हें शूज पहनने से नफरत है। उन्हें कई मौकों पर खाली पैर या फिर सैंडल में देखा गया है।

ये हैं रेनी के मेंटर

ये हैं रेनी के मेंटर

WWE लेजेंड JBL और अमेरिकन कमेंटेटर माइकल कोल को रेनी अपना मेंटर मानती है। माइकल कोल लगभग 20 साल से कमेंट्री टेबल का हिस्सा बनते आ रहे है। आपको याद होगा जब ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस का टाइटल के लिए फिउड चल रह था, उस दौरान ब्रॉक लैसनर ने माइकल कोल को एफ-5 मारा था।

2012 से पहले यहां काम करती थीं रेनी

2012 से पहले यहां काम करती थीं रेनी

साल 2012 में रेनी यंग ने WWE साइन किया था। इससे पहले वह 'The Score Television Network' के लिए काम किया करती थीं।

Story first published: Monday, February 5, 2018, 10:16 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+