इंडियन आेपन मैराथन दिल्ली में 23 दिसंबर को
नयी दिल्ली 15 दिसंबर. वार्ता. राजधानी में 23 दिसंबर को लगभग दो हजार प्रतियोगी 12 लाख रूपये की कुल इनामी राशि वाले मवाना शुगर्स इंडियन आेपन मैराथन दौड का खिताब जीतने के लिए दौडेंगे
इस दौड का आयोजन वर्ष 2010 में यहां पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर चिह्नित किये गये रूट पर ही होगा1 इस मैराथन के आयोजन से राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजक समिति और दिल्ली यातायात पुलिस को इस ट्रैक की तैयारी को परखने का मौका भी मिलेगा1 मवाना शुगर्स लिमिटेड के चयरमैन सिद्धार्थ श्रीराम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मैराथन के कार्यक्रम और पुरस्कार राशि की घोषणा की1 उन्होंने बताया कि मैराथन में पहले स्थान पर रहने पुरूष और महिला एथलीटों को दो..दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी जबकि हाफ मैराथन के विजेताओं को 25..25 हजार रूपये मिलेंगे
उन्होंने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ.एएफआई. ने इस मैराथन को आधिकारिक मान्यता दी हुयी है और दौड की निगरानी करने के लिए एएफआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे1 प्रेम पार्थिव जगबीर1716जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications