IPL 2021 : चेन्नई के लिए बुरी खबर, टीम से जुड़े इस शख्स का दिल का दाैरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-14 में अबतक खेले अपने 5 लीग मैचों में 4 मुकाबले जीतते हुए शानदार शुरूआत की है। टीम ने रविवार राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 69 रनों से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। एक तरफ जहां चेन्नई के फैंस जीत की खुशी मना रहे थे तो दूसरी तरफ टीम के खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर सामने आई। दरअसल, चेन्नई से जुड़े खास शख्स का आज ही यानी कि रविवार दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया।
जी हां, बुरी खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के चेयरमैन एल सबरत्नम का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। सबरत्नम ने चेट्टीनाड सीमेंट कॉर्पोरेशन का नेतृत्व किया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक थे। वह मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष थे और भारतीय विद्या भवन से भी जुड़े थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट, सीएसके की बागडोर संभालने से पहले इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के सलाहकार के रूप में शामिल हुए थे।
बता दें कि आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स सफल टीमों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीन बार ट्राॅफी जीतने का गाैरव हासिल किया है। हालांकि यूएई में हुए आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। पहली बार हुआ जब चेन्नई प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही थी। हालांकि, आईपीएल 2021 में टीम फिर से पुराने रंग में लाैटती दिखी है। पिछले सीजन से बाहर रहने वाले सुरेश रैना इस सीजन में धमाल मचा रहे हैं। उनके सभी खिलाड़ी पूरी फॉर्म में दिख रहे हैं। यही वजह है कि टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

