केकेआर की बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ी मुश्किल, आसान नहीं होगी आगे की राह
नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। केकेआर ने इस सीजन में अभी तक खेले 9 मैच में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम ने एक तरफ जहां कुछ मैचों में अपने जबरदस्त खेल से लोगों को प्रभावित किया है तो कुछ मैचों में निराश भी किया है। अंक तालिक में केकेआर की टीम चौथे पायदान पर है, लेकिन केकेआर की बैटिंग की बात करें तो यह बल्लेबाजों का प्रदर्शन सतत नहीं रहा है, जोकि केकेआर के लिए मुश्किल का सबब रही है।
टीम के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी की बात करें तो वह लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मिडल ऑर्डर में आंद्रे रसल की फिटनेस टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। रसल इस सीजन में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। रसल की पावर हिंटिंग के बिना केकेआर की टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पा रही है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की मानें तो केकेआर की बल्लेबाजी एक बड़ी समस्या रही है और वह टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
चोपड़ा का कहना है कि डेविड वार्नर ने पिछले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। केकेआर की टीम अपनी समस्या को कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है। गिल ठीक खेल रहे हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कम है, धीमी बल्लेबाजी करने के बाद वह आउट हो जाते हैं। वहीं त्रिपाठी की बात करें तो वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। नीतीश राणा ने छोटी पारी खेली, लेकिन फिर वो भी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रसल बल्ले से कुछ खास कर नहीं पा रहे हैं। हालांकि दिनेश कार्तिक ने बतौर फिनिशर अच्छी भूमिका निभाई। अंत में केकेआर की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची लेकिन यह बढ़िया स्कोर नहीं था, जिससे टीम का भरोसा और आत्मविश्वास बढ़े।
पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने दो बढ़िया पारी खेली है। पंजाब के खिलाफ 29 गेंदों पर 58 रन और हैदराबाद के खिलाफ 14 गेंद पर 29 रन बनाकर उन्होंने नीचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की। वह नंबर 5-6 पर टीम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले के उनके स्कोर पर नजर डालें तो वह महज 1, 6, 12, 1, 4 रन ही बान सके हैं। संजय मांजरेकर का मानना है कि नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन बल्लेबाज साबित हो सकते हैं और अपना श्रेष्ठ दे सकते हैं। पिछले मैच में जब कार्तिक बल्लेबाजी करने आए तो केकेआर का स्कोर 15 ओवर के बाद 105 रन था और टीम के 4 विकेट गिर गए थे। कार्तिक के दो छक्के और दो चौकों और मोर्गन की 58 रनों की पारी के चलते टीम ने 163 रन का स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
