सिडनी की धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे.चौहान
सिडनी 31 दिसम्बर .वार्ता. भारतीय टीम के मैनेजर चेतन चौहान ने निश्वास व्यक्त किया है कि सिडनी की धीमी पिच पर दूसरे क्रिकेट टेस्ट में ..टीम इंडिया.. के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे
चौहान ने आज संवाददातों से कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज मेलबोर्न टेस्ट की नाकामी को पीछे छोडकर दूसरे टेस्ट में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे1 भारत मेलबोर्न टेस्ट में बल्लेबाजों की नाकामी के कारण दोनों पारियों में 200 का आंकडा नहीं छू पाया था और यह टेस्ट 337 रन के विशाल अंतर से हार गया था
पूर्व टेस्ट आेपनर चौहान ने कहा.. मैं आपको वादा करता हूं कि दु.स्वप्न पीछे छूट चुका है और अब आगे अच्छा प्रदर्शन करने का समय हैं1.. चौहान ने कहा ..यह एक बुरा सपना था जो अब समाप्त हो चुका है और पूरी टीम इसे पीछे छोड चुकी है1 टीम सीरीज में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सीरीज में जरूर वापसी करेंगे1.. राज.रमेश1700वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications